गरबा आयोजन से पहले बवाल, तिलक लगाने को लेकर हुई मारपीट, साहिल कुरैशी छात्र नागेश्वर का सर फोड़ा।

दुर्ग/भिलाई: नवरात्रि का त्यौहार चल रहा है, ऐसे में जगह गरबा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ गैर हिन्दुओं के प्रवेश को लेकर विरोध होता है तो विभिन्न सवाल उठते है, ऐसे में सुरक्षा के नाते कई जगह धर्मानुसार नियम बनाये गये है। ऐसे में जिले के भिलाई सेक्टर-7 स्थित कल्याण कॉलेज में शनिवार को गरबा आयोजन को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। यहाँ कॉलेज परिसर में छात्रों के बीच तिलक लगाने को लेकर विवाद हुआ और ये विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट तक मामला पहुंच गया। इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल भी हो गया है। यहाँ जमकर विवाद हुआ।

इस घटना में मिली जानकारी के अनुसार, कल्याण कॉलेज में गरबा का आयोजन होना था। यहाँ आयोजन से पहले कॉलेज में इसे लेकर एक बैठक हुई थी, इस बैठक में निर्णय लिया गया था कि कार्यक्रम में आने वाले सभी छात्रों को तिलक लगाया जायेगा और गंगाजल पिलाया जायेगा। यह निर्णय सर्वसम्मति से तय हुआ था। इसी निर्णय को लेकर शनिवार को कॉलेज परिसर में काफी हंगामा खड़ा हो गया था।

बताया जा रहा है कि कॉलेज का छात्र साहिल कुरैशी जब कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा तो छात्रों ने उसे भी तिलक लगाने का प्रयास किया। साहिल ने इसका विरोध किया और तिलक लगाने से मना कर दिया। इसी दौरान वहां मौजूद छात्रों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। साहिल ने कहा कि उसके धर्मानुसार वह तिलक नहीं लगा सकता , जबकि हिन्दू पक्ष के छात्रों का कहना था कि हिन्दू धार्मिक कार्यक्रम के अनुसार तिलक लगाना तय हुआ है। जिसे दिक्कत हो उसे आने की बाध्यता नहीं है।

इसके साथ ही आरोप है कि साहिल कुरैशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्र नागेश्वर यादव पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में नागेश्वर यादव का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। मामले में काफी बवाल हुआ है, लेकिन छात्र नागेश्वर को गंभीर चोटें आई है। इस घटना के बाद से कॉलेज परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि माहौल बिगड़ने न पाए।

कॉलेज की बैठक में सभी को तिलक लगाने का निर्णय लिया गया था। बावजूद इसके साहिल कुरैशी ने न केवल इसका विरोध किया, बल्कि हमला भी किया। हम मांग करते हैं कि, कड़ी धाराओं में कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में कोई अन्य छात्र कॉलेज परिसर में इस तरह की घटना न कर सके – अक्षय मिश्रा, एबीवीपी नेता एवं स्टूडेंट

NSUI नेता ने बताया आपसी विवाद : ABVP के आरोप के बाद एनएसयूआई के छात्र नेता ने बयान दिया कि यह मामला दो छात्रों के बीच आपसी झगड़े का है और इसे धर्म से जोड़कर देखना गलत है। उन्होंने कहा कि दोनों छात्र एक ही कॉलेज के हैं और विवाद को धार्मिक रंग देना सरासर अनुचित है।

इस घटना पर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया है कि कॉलेज में गरबा आयोजन के दौरान दो गुटों में विवाद हुआ है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।। साहिल कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं, केस दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है। हम अपील करते हैं कि छात्र शांति बनाए रखें। – सत्यप्रकाश तिवारी, सीएसपी, भिलाई नगर