उ.प्र. के तीन फेरीवाले लापता बीजापुर से लापता, नक्सलियों पर संदेह को लेकर जांच में जुटी पुलिस।

बीजापुर : नक्सलियों पर लगातार कार्यवाही हो रही है, जिससे वो बौखलाये हुये है तो वहीँ कई नक्सली लगातार आत्मसमर्पण भी कर रहे है। सामने आया मामला है छत्तीसगढ़ के बीजापुर से तीन फेरीवाले रहस्यमय तरीके से गायब होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इस मामले में बताया जा रहा कि तीनों फेरीवाले ​उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं और वो लोग गांव-गांव घूमकर कपड़े, कंबल और तिरपाल बेचते थे। इस मामले में परिजनों ने आशंका जताई है कि नक्सलियों ने तीनों युवकों का अपहरण किया है। जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बासागुड़ा व भोपालपट्टनम एरिया से तीन फेरीवाले गायब हुए हैं। ​दो फेरीवाले अल्ताफ और शोएब लगभग 12 दिन पहले बासागुड़ा के पूसबाका से लापता हुए हैं। तो वहीं इमरान मद्देड़ क्षेत्र से गायब हुए हैं। इस मामले में परिजनों और साथियों को आशंका है कि नक्सलियों ने शंका के आधार पर तीनों का अपहरण किया है। इस मामले में बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने कहा कि हमारे थाने में सिर्फ एक फेरीवाले का भोपालपट्टनम थाना में मुसाफिरी दर्ज हुई है। बाकी ग्राम पंचायतों के सरपंचों के माध्यम से पतासाजी की जा रही है। पुलिस मामले की यह में जाने के लिये बड़ी मुस्तैदी से जुटी हुई है।