सास के प्यार में डूबे दामाद ने अपनी पत्नी के साथ कर दिया खौफनाक कांड, सामने आया चौंकाने वाला मामला।

 कासगंज (उ.प्र.) : आये दिन चाची-भतीजा, जीजा-साली, सास – दामाद के किस्से सुर्ख़ियों में आ रहे है, तो वहीँ जहाँ रिश्ते तार – तार हो रहे है तो वहीँ लिव इन और अतिरिक्त वैवाहिक प्रेम – प्रसंग के मामले भी कम नहीं है, बीते दिनों होने वाली सास और दामाद की खबरें सुर्ख़ियों में छाई रही तो वहीँ अब  कासगंज से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां सास और दामाद के बीच ही संबंध बन गए। दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दामाद ने अपनी पत्नी को ही मार डाला। इस घटना में बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी सास-दामाद के बीच बन रहे संबंधों का विरोध करती थी। इसको लेकर आरोपी अपनी पत्नी के साथ अक्सर मारपीट करता था। इसी दौरान पति ने पत्नी को मार डाला। फिलहाल पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर, उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

2018 में हुई थी शिवानी और प्रमोद की शादी :

ये हैरान कर देने वाला मामला कासगंज के सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के नगला परसी गांव से सामने आया है। यहां 2 दिन पहले शिवानी नाम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के परिजनों ने शिवानी की मौत को हत्या बताया और एक सनसनीखेज खुलासा भी कर दिया। मामले की जांच में पूरा खुलासा हो गया।

इस घटना में परिजनों का आरोप है कि शिवानी की मां के अपने ही दामाद से संबंध थे। इसको लेकर परिवार में हर दिन विवाद होता था। आरोपी प्रमोद सास के प्यार में इतना डूब गया था कि वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि 2 दिन पहले प्रमोद ने गुस्से में अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसकी हत्या कर दी। वहीँ बता दें कि शिवानी की हत्या के बाद से प्रमोद अपने परिजनों के साथ फरार है। अब सास और दामाद की अश्लील फोटो भी सामने आई हैं। सास और दामाद के अश्लील फोटो अब क्षेत्र में काफी वायरल हो रहे हैं।

आपको बता दें कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति प्रमोद और ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीँ पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। ऐसे मामले समाज को लगातार दूषित कर रहे है। जिनसे बसा बसाया घर उजड़ रहा है, जहाँ माँ ही अपनी बेटी की दुश्मन बन गई।