बिजली बिल में बेतहाशा वृद्धि के बाद कांग्रेस का आन्दोलन, आम आदमी के लिये खड़ी हुई मुश्किल, सवालों के घेरे में सत्तापक्ष।

कांकेर : के ओर जहाँ राज्य सरकार ने बिजली की छूट को समाप्त किया है तो वहीँ बिजली बिल में बढ़ोत्तरी भी कर दी है, वहीँ बिजली कर्मचारी मनमानी पर उतर आये है, बिना जेब गरम किये कोई काम नहीं कर रहे है, वहीँ आम आदमी के बिजली बिल में लगभग एक तिहाई की वृद्धि हो गई है, जिसके कारण आम आदमी स्मार्ट मीटर को अन्जाने में दोष दे रहा है, जबकि यह कृत्य राज्य सरकार का है। वहीँ अब इस मामले में विपक्ष ने बड़ा विवाद खड़ा कर सरकार पर गम्भीर आरोप लगाये है। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में की गई बढ़ोत्तरी और हाफ-बिल योजना की सीमा समाप्त किए जाने के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस ने कांकेर में जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने “बिजली चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाते हुए विशाल सभा के बाद कलेक्टोरेट का घेराव किया, जहां पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच कई बार जोरदार धक्का-मुक्की हुई।

आंदोलन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़े तथा तीसरे बैरिकेड पर पुलिस से टकराव हुआ। प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को काबू में रखने की कोशिश की गई। किसी के घायल होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।
प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयराज भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अमित पटानिया, विकास उपाध्याय, सावित्री मंडावी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता पर बिजली दरों के जरिए अतिरिक्त बोझ डाला है और महंगाई पर जनता की कमाई पर असंतुलित असर पड़ा है। ऐसे में जनता के साथ ये सरासर धोखाधड़ी है।

इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि, “सरकार बनने के बाद दो साल में चार बार बिजली बिल बढ़ाए गए हैं। बिजली बिल-ऑफ योजना समाप्त कर जनता की कमाई को चिन्हित कर लिया गया है। यदि बढ़े हुए बिल वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बिजली सस्ती नहीं की जाती और जनता को राहत नहीं मिलती, यह विरोध जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार और उग्र कार्यक्रम किए जाएंगे।

इसके साथ ही कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उनके समय जो घरों में बिल 150 रुपया 200 रुपया आता था, आज वो 2,500-3,000 आ रहा है। वहीँ एक महिला के खाते में 1000 डालकर दूसरी तरफ उसी महिला के परिवार से 2,500-3,000 बिजली का बिल बढ़ा कर वापिस भाजपा लेने का काम कर रही है। ये खेल हम उनको खेलने नहीं देंगे। इसके कारण इसी लिए आज हमने प्रोटेस्ट किया और लगातार चलता रहेगा। इस तरह कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाये है।