लव जिहाद में फंसाया पोल, खुलने पर किया घिनौना काम, विडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, मामले में हुआ ये खुलासा….।

कानपुर (उ.प्र.) : लव जिहाद का मतलब, मुस्लिम समुदाय के युवकों द्वारा हिन्दू लड़कियों को हिन्दू नाम से प्रेम जाल में फंसाकर उनसे शादी करना और फिर उन्हें धर्म परिवर्तन करवाना होता है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ‘लव जिहाद’ का मामला सामने आया है। मुस्लिम समुदाय के एक युवक ने हिंदू धर्म की एक छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद, उसका अश्लील वीडियो और फोटो बनाया, फिर उसे दिखाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पुलिस कमिश्नर के हस्तक्षेप के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पहचान बदलकर की दोस्ती :

दरअसल, कल्याणपुर थाना क्षेत्र की 11वीं कक्षा की छात्रा दो साल पहले फेसबुक पर ‘बेबी राजा’ नाम के एक युवक के संपर्क में आई। सोशल मीडिया चैट से शुरू हुई यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और दोनों का घूमना-फिरना शुरू हो गया। दोनों में घनिष्ठता बढ़ने लगी। छात्रा को बाद में पता चला कि युवक का असली नाम नियाज अहमद खान है, जबकि वह ‘बेबी राजा’ के नाम से अकाउंट चला रहा था। छात्रा ने जब युवक की असलियत जानकर उससे दूरी बनानी चाही, तो युवक ने माफी मांगने के बहाने एक साजिश रची।

नियाज़ अहमद खान ने छात्रा को द्विवेदी मेंशन होटल में बुलाया। वहां युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को पिला दिया, जिससे वह होश खो बैठी। इसी हालत में युवक ने छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और उसके अश्लील वीडियो एवं फोटो भी खींच लिए। होश में आने के बाद छात्रा घर लौट आई, लेकिन अगले ही दिन नियाज अहमद ने उन वीडियो और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया। ब्लैकमेलिंग की हद तो तब हो गई जब मुस्लिम युवक ने छात्रा पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने उसकी पुलिस में शिकायत की है।