मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की गोवर्धन पूजा, प्रदेश की खुशहाली और सुख-समृद्धि कामना की।

रायपुर : राज्य का जो भी मुखिया होता है, उसकी जिम्मेदारी होती है कि वो राज्य की खुशहाली के लिये हर संभव प्रयास करे।इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, बगिया (जशपुर) में सपरिवार गोवर्धन पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस पूजा को उन्होंने सपरिवार संपन्न किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की माता जसमनी देवी साय, धर्मपत्नी कौशल्या साय एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि गोवर्धन पूजा भगवान श्रीकृष्ण की उस प्रेरणादायी लीला की स्मृति है, जिसमें उन्होंने गोकुलवासियों को प्रलयकारी वर्षा और संकट से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर उठाकर सभी को शरण दी थी।

यह पर्व हमें बताता है कि जब समाज एकजुट होकर विश्वास और सहयोग के साथ कार्य करता है, तब कोई भी संकट अजेय नहीं रहता। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि कृतज्ञता, सह-अस्तित्व और प्रकृति-पूजन का प्रतीक है। इस दिन गौवंश की पूजा की जाती है, जो भारतीय संस्कृति की आत्मा, गौ-संवर्धन और पर्यावरण संरक्षण को जीवंत रखती है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य की खुशहाली के लिये प्रार्थना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार राज्य की सुख, समृद्धि और विकास के लिये प्रयासरत है, जिसमें उन्हें आम जनता का भी भरपूर प्यार मिल रहा है।