कटनी (म.प्र.) : मध्यप्रदेश के कटनी में एक युवक को धारदार हथियारों से डराते हुए बेरहमी से मारपीट की गई है। इस घटना में हिन्दू युवक को काफी देर तक प्रताड़ित किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्यवाही नहीं की, जिसके बाद बड़ा बवाल मचा, पुलिस की कार्यशैली से गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इस मामले में करणी सेना ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
मामला है 19 अक्टूबर को जिले के बाकल में दो मुस्लिम युवकों असीम खान और अमिल खाने ने युवक कुनाल सिंह राजपूत के साथ बेरहमी से पिटाई की थी। आरोपी उसे बहला फुसला कर धोखे से अज्ञात स्थान पर ले गए और धारदार हथियारों से डराते हुए पीटा। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने सिगरेट जलाकर उसके शरीर पर बुझाई और मोबाइल फोन भी छीन लिया। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। 22 अक्टूबर तक यह मामला दबा रहा।
इसमें कारण जो सामने आय उसके अनुसार पीड़ित युवक ने कुनाल सिंह ने घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नहीं की, पुलिस ने लगातार उदासीनता दिखाई। इस पर स्थानीय लोग नाराज हो गए. पुलिस पर आरोप लगाते हुए बुधवार को करणी सेना के नेतृत्व में लोगों ने बाकल बस स्टैंड और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
लोगों का कहना है कि न्याय की प्रक्रिया में देरी नहीं होनी चाहिए और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। इस मामले में थाना प्रभारी रश्मि सोनकर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कुछ समय मांगा है। उनका कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उचित कार्यवाही की जायेगी। वहीँ इस घटना से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। पुलिस की जांच में इस मारपीट की वजह प्रेम प्रसंग निकली है। आरोप है कि असीम खान ने कुणाल को रोककर पूछा था कि वह (असीम की) चचेरी बहन से क्यों बात करता है और उसकी फोटो क्यों रखी हुई है।
वहीँ इस मामले से आक्रोशित युवकों द्वारा पुलिस थाने पर हमले का मामला सामने आया है। कुछ युवकों ने इस मामले को लेकर थाने में हंगामा कर दिया, इस दौरान झपड़ में दो पुलिसकर्मियों को काफी गंभीर चोटें आई हैं। कटनी जिले के बाकल थाने में देर रात जमकर हंगामा और मारपीट हुई है। आरोप है कि कुछ लोगो ने थाने पर हमला कर दिया है। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक हेड कांस्टेबल को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यह पूरा विवाद एक प्रेम प्रसंग में हुई मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा कमजोर धाराएं लगाने के आरोप से जुड़ा हुआ बताया गया है।
आरोप है कि प्रदर्शन समाप्त होने के कुछ घंटे बाद, रात करीब 10 बजे कुछ लोग दोबारा थाने पहुंचे। यहां उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस हमले में हेड कॉन्स्टेबल कृष्ण कुमार शुक्ला और कॉन्स्टेबल अवधेश मिश्रा घायल हो गए है।



