कवर्धा : लव जिहाद के मामले आये दिन सुर्ख़ियों में बने रहते है, जिसमें गैर मजहब ई लड़की को प्रेमजाल में फंसाया जाता है, वहीँ सामने आये के अनुसार कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ पिछले एक साल से लगातार दुष्कर्म और शारीरिक शोषण का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाया और बार-बार शारीरिक संबंध बनाये, पीड़िता ने कई बार मना किया, फिर भी सोहेल अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। इसके बाद जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की।
मामले में मिली जानकारी के मुताबिक जब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि सोहेल खान (उम्र 22 साल) और पीड़िता एक-दूसरे को पहले से जानते थे। सोहेल ने पहले दोस्ती का हाथ बढ़ाया था और फिर प्यार का इजहार किया और शादी का वादा कर पीड़िता को अपने जाल में फंसाया। पिछले एक साल में उसने कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाये। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा और हाल ही में गुस्से में आकर उसके साथ हाथापाई भी की।
जिसके बाद पीड़िता और परिजनों की शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने तुरंत जीरो एफआईआर दर्ज की और आरोपी सोहेल खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जायेगा। पीड़िता इस इस मामले में अपने साथ हुये घिनौनी हरकतों की जानकारी दी और ये भी बताया कि उसे किस हद तक प्रताड़ित किया गया।
आरोपी को कड़ी सजा देने की कोशिश :
डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, इसलिए जांच पूरी सावधानी और प्राथमिकता के साथ की जा रही है। जिसमें आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और सभी साक्ष्यों को एकत्र कर न्यायालय में मजबूत केस प्रस्तुत किया जाएगा। वहीँ पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। फिलहाल आरोपी न्यायिक प्रक्रिया का सामना कर रहा है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है। जिले में इस घटना के बाद आम लोगों में गहरा आक्रोश है। लोग पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। वहीँ हिन्दू संगठनों ने भी आक्रोश जताया है।



