राजनांदगांव : अन्य धर्म में विवाह को लेकर अथवा धर्मपरिवर्तन के मामले में क़ानूनी नियमों का पालन करना अनिवार्य होता है, ऐसे में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू युवती से विवाह को लेकर बवाल मच गया है। हिंदू संगठन के लोगों ने थाने का घेराव भी कर दिया और युवक युवती को थाने में बुलाने की भी मांग की है। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, मामला चिखली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां एक हिंदू युवती और मुस्लिम युवक ने शादी के लिए विवाह पंजीयन कार्यालय में आवेदन दाखिल किया है।
जैसे ही इसकी जानकारी हिंदू संगठन को लगी। संगठन के कार्यकर्ता विरोध में थाने पहुंच गए और युवक युवती को थाने में बुलाकर पूछताछ करने की मांग की। इस मामले को बढ़ते देख भारी संख्या में पुलिस बल भी थाने में तैनात हो गए। मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। इधर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने लगातार विरोध जताने लगे। पुलिस मामले को शांत कराने की कोशिश लगी रही है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ हिन्दू संगठन के लोगों ने आरोप लगाया कि मुस्लिम युवक द्वारा हिन्दू युवती को बरगलाकर अथवा किसी दबाव में विवाह करने के लिये राजी किया होगा, युवती के परिजनों को भी इसकी जानकारी नहीं होगी, जिसकी जांच की जाये।



