अमरोहा (उ.प्र.) : जीवन में हर समय सावधानी बरतना चाहिये, मजाक करते समय भी जागरूक रहना जरुरी है। कभी-कभी जरा सी मजाक जान की दुश्मन बन जाती है। सामने आये में अमरोहा की सोनम के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। अब सोनम का शव 15 दिनों के बाद गंगा में उतराता मिला है। इस घटना को लेकर पिछले 15 दिनों से पुलिस और परिवार सोनम का शव खोज रहे थे, मगर वह नहीं मिल रहा था, काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे। बता दें कि सोनम डिडौली के वाजिदपुर की रहने वाली थी। वह गंगा धाम तिगरी के मेले में अपने परिजनों के साथ गई हुई थी। मगर वहां उसके साथ पिंटू पाल नाम के युवक ने मजाक की और इसी मजाक ने युवती का जान ले ली।
इस मामले में जानकारी मिली है कि सोनम आज से 15 दिन पहले अपने जीजा हुकुम सिंह, बहन पिंकी, आकांक्षा, नेहा ओर चचेरे भाई अमित के साथ गंगा में स्नान करने गई हुई थी। इस दौरान सोनम को गांव का रहने वाला पिंटू पाल भी मिल गया।मजाक-मजाक में पिंटू पाल ने सोनम के चेहरे पर रेत डाल दिया। ये रेत युवती की आंखों में चली गई। इसी दौरान सोनम गंगा में अपना मुंह धोने लगी और रेत साफ करने लगी। उसकी आँखों में रेत काफी जा चुकी थी, जिससे उसे आँखें खोलने में काफी दिक्कत हो रही थी।
इस दौरान पिंटू पाल मौके से चला गया। वहीँ दूसरी तरफ सोनम की आंखों में रेत जा चुकी थी। उसे हटाने के लिए वह धीरे-धीरे गंगा के पानी में आगे बढ़ती गई और गहरे पानी में चली गई। तभी उसका खुद से नियन्त्रण हट गया और वह अचानक डूबने लगी। मौके पर उसे बचाने वाला कोई नहीं था। पिंटू भी मौके से चला गया था। जब तक परिवार और आस-पास के लोग ध्यान देते, तब तक सोनम डूब चुकी थी। इस तरह सोनम का कोई अता पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी गई थी।
अब सोनम की लाश 15 दिन बाद मिली है। तब परिवार ने पिंटू पाल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है। इस मामले को लेकर सीओ अंजली कटारिया ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में केस दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आरोपी को पकड़ने की कार्यवाही की जायेगी।



