अटल नगर में जमीन की दरों को लेकर नये दिशा निर्देश जारी, जानियें क्या है दरें?

रायपुर : छत्तीसगढ़ में जमीन को लेकर नये दिशा निर्देश के अनुसार नई दरें आज से लागू हो गई है। जिसमें जिला मूल्यांकन समिति ने नवा रायपुर, अटल नगर की जमीनों के लिये नये दिशा निर्देश दरें जारी कर दी है। बता दें कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरे राज्य के लिए गाइडलाइन दरों का व्यापक, वैज्ञानिक और तर्कसंगत पुनरीक्षण करते हुए ऐतिहासिक कदम उठाया है। यह निर्णय जनता के हित, पारदर्शिता, उचित बाजार मूल्यांकन और नागरिकों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिस्स्से सही दामों पर लोगों को जमीनें मिल सके।

वहीँ अब जब छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में अचानक नई कलेक्टर गाईडलाईन लागू किए जाने के बाद जमीन की सरकारी दरों में 20 से 300 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी गई है। ये नई दरें अब 20 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं, जिसका सीधा असर रजिस्ट्री शुल्क और स्टांप ड्यूटी पर पड़ रहा है। इससे जमीन खरीदना और बेचना पहले की तुलना में काफी महंगा हो गया है। वहीँ नई गाईडलाईन के कारण रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई से लेकर अंबिकापुर सहित कई जिलों में जमीन, प्लॉट और मकानों के दामों में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसको लेकर रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोग इसे उद्योग, शहरीकरण और आधारभूत संरचना पर सीधा प्रभाव मान रहे हैं।

देखें अटल नगर की नये दिशा निर्देश अनुसार दरों की नई सूची :