रेल्वे स्टेशन में ऑटो चालकों ने मचा रखी है लूट, छोटी दूरी के लिये भी मांग रहे है ज्यादा भाड़ा, यात्रियों के खड़ी हुई मुसीबत।

रायपुर : मजबूरी वाली जगहों पर ऑटो वाले आम आदमी का फायदा उठाने से नहीं चूकते है, जहाँ ऑटो वाले लगातार शहर के ट्रैफिक पर बट्टा लगा रहे है तो वहीँ, रेलवे स्टेशन परिसर में खड़े रहने वाले ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। यहां प्री-पेड बूथ होने के बाद भी ऑटो चालक यात्रियों से तय रेट से ज्यादा किराया ले रहे हैं। यहाँ कई ऑटो चालक किराए को लेकर यात्रियों से अभद्रता भी कर रहे हैं।

अधिकांश ऑटो चालक अपराधिक प्रवृत्ति के है। वहीँ ऑटो चालक यात्रियों के ट्रेन से उतरते ही परिसर में उन्हें घेर लेते हैं और ज्यादा किराए की मांग भी करते हैं। तीन किलोमीटर दूरी तक जाने के लिए ऑटो वाले 80 से 100 रुपए की मांग करते हैं। इसके साथ ही सात किलोमीटर की दूरी के लिए 200 से 225 रुपए तक किराया मांगते हैं। यात्रियों की शिकायत मिलने पर जब इसकी पड़ताल की तो ऑटो चालकों द्वारा यात्रियों से ज्यादा किराया वसूल किए जाने की बात सामने आई।

यह है रेट लिस्ट :

स्थान दिन रात : –
अग्रसेन चौक 60 75
आंबेडकर चौक 60 75
अवंती बाई चौक 100 120
अनुपम नगर 120 150
डीडी नगर 120 150
इंद्रप्रस्थ कॉलोनी 200 240
उरकुरा 190 230
टाटीबंध 130 150
तेलीबांधा 100 120
बुढापारा 100 120