राजनांदगांव : आये दिन लव जिहाद के मामले सामने आते रहते है, जिसमें हिन्दू समाज की युवती को बरगला कर शादी की जाती है। ऐसे ही छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी राजनांदगांव में साहू समाज की युवती का एक मामला सामने आया है जहाँ समाज और हिंदू संगठन ने बुधवार को चिखली पुलिस चौकी पहुंचकर जमकर हंगामा किया। उनका आरोप है कि साहू समाज की युवती को मुस्लिम समाज के युवक ने बरगलाकर शादी अपने घर ले गया है। उन्होंने इसे लव जिहाद का मामला बताया और प्रेम प्रसंग का विरोध करते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, जिस पर काफी हंगामा मच गया है।
चिखली पुलिस चौकी पहुंचे साहू समाज के अध्यक्ष भागवत साहू और हिंदू संगठन के पदाधिकारी ने आरोप लगाया है कि साहू समाज की एक युवती को मुस्लिम समुदाय के युवक ने बरगलाकर प्रेम प्रसंग में फंसाकर विवाह करने का झांसा दिया है और युवती को कुछ दिन पूर्व जबरदस्ती घर से भागकर अपने घर ले गया है, उसे डराया और धमकाया भी गया है। इसे लव जिहाद का मामला बताते हुए बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के सदस्यों ने चिखली पुलिस चौकी में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद युवक और युवती को थाने लाने का दबाव बनाया।
इस मामले में साहू समाज के पदाधिकारी ने पुलिस को बताया है कि उनकी समाज की युवती का रिश्ता समाज के एक युवक से तय हो चुका था। यह बात जानने के बावजूद मुस्लिम समाज के युवक ने उस पर दबाव बनाया और घर से बहला फुसला कर अपने घर ले गया। उन्होंने युवक के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने संबंधित युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाकर बयान लिया गया। इस दौरान साहू समाज के लोग बड़ी संख्या में थाना परिसर में मौजूद रहे।
इसके साथ ही ASP राहुल देव शर्मा ने जानकारी दी कि चिखली चौकी में आए इस मामले में बेटी और उसके माता-पिता के बीच बातचीत हो रही है, यह उनका निजी मामला है। उम्मीद है कि जल्द ही हल निकल जायेगा। समाज के लोग भी आगे आएं हैं, फिलहाल माता-पिता से उनकी बेटी की बात हो रही है। इस तरह ASP ने मामले में कार्यवाही से मना कर दिया। आगे इस मामले में परिजनों के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।



