सौतेला पिता आकिब 15 दिन तक ढाई साल के बच्चे को पीटता रहा, बच्चे की तड़पकर हुई मौत, मां रेशमी ताम्रकार भी गिरफ्तार।

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। मामला है कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर सतनामी पारा में सौतेले पिता की क्रूर पिटाई से ढाई साल के मासूम बच्चे की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने शॉर्ट पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता आकिब को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी ने 15 दिन तक बच्चे पर अत्याचार किया, जिसमें नाक-सीने पर मुक्कों की बौछार शामिल थी, 15 दिनों तक आरोपी ने मासूम बच्चे को नाक-सीने में मुक्के से मारता रहा। इससे बच्चे की जान चली गई। पोस्टमॉर्टम में बच्चे के नन्हे शरीर पर 28 चोटों के निशान मिले है, जो बर्बरता की खौफनाक कहानी बता रहे हैं।

इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी आकिब खान ने बच्चे की मां रेशमी ताम्रकार से लव मैरिज की थी। रेशमी के तीन बच्चे थे, जिनमें से प्रशांत मां के साथ रहता था। शादी के बाद सौतेला पिता बच्चे को अपनी राह से हटाना चाहता था। मां के सामने ही रोजाना पिटाई का सिलसिला चलता रहा, माँ ने उसे रोका नहीं वह उसका गुस्सा देखकर खौफ में रहती थी। 10-15 दिन तक चले इस टॉर्चर के दौरान बच्चा बेहोश हो गया और इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया। वहीँ स्थानीय अस्पताल में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने गंभीर चोटों का पता लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जिससे बच्चे को ईलाज नहीं मिल पाया।

लंबे समय तक पिटाई की पुष्टि :

इस मामले में पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि मां रेशमी ने भी घटना को छिपाने की कोशिश की, जिसके चलते उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। वहीँ कबीर नगर थाने के एसएचओ ने बताया कि शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में आंतरिक चोटें साफ नजर आईं है, जो लंबे समय तक की पिटाई की पुष्टि करती हैं। बच्चे की हत्या के मामले में आकिब खान और पत्नी रेशमी ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्चे की हालत डॉक्टरों ने खौफनाक बताई है।

इलाके में मचा रहा हड़कंप :

इस घटना ने रायपुर के हीरापुर क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। सतनामी बस्ती में रहने वाले लोगों ने सौतेले माता-पिता की जिम्मेदारी पर सवाल उठाए हैं। मामले के अनुसार 18 नवंबर को बच्चे की मौत की सूचना पर एम्स अस्पताल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। यहां एक बच्चा प्रशांत सेन जिसकी उम्र 2 साल 7 महीने था। उसका पोस्टमॉर्टम कराया गया था। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अप्राकृतिक मृत्यु बताया गया था। शादी के बाद दोनों रायपुर के हीरापुर में सतनामी पारा में साथ रहते थे.  सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि ऐसे मामलों में बच्चों की सुरक्षा के लिए सख्त कानूनों का पालन जरूरी है। पुलिस ने चेतावनी दी कि परिवार में बच्चों पर हो रहे अत्याचारों की शिकायत तुरंत दर्ज करायें।