अमरजीत मौर्य कर चुका है 6 शादियां, अब 7वीं की तैयारी में जुटा, अब बेटे ने पिता को रोकने के लिए ये किया….।

आजमगढ़ (उ.प्र.) : हिन्दू विवाह अधिनियम के अनुसार आप एक से ज्यादा शादियाँ नहीं कर सकते है, आपको अपनी पत्नी की अनुमति लेनी होगी, वहीँ धर्मानुसार अगर आप सक्षम है तो एक से ज्यादा विवाह कर सकते है, वहीँ सामने आया मामला आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र का है, यहाँ रहने वाला 55 साल का अमरजीत मौर्य 6 शादियां कर चुका है। अब अमरजीत मौर्य 7वीं शादी करने की तैयारी कर रहा है। मगर इस बार उसके रास्ते में उसका ही बेटा आ गया है। ये बेटा उसकी तीसरी पत्नी से हुआ है। नाबालिग बेटे ने पिता की 7वीं शादी रोकने के लिए पुलिस में तहरीर दी है और पुलिस से मांग की है कि वह 7वीं शादी को रोके।

इसको लेकर बेटे का कहना है कि उसके पिता 6 शादियां कर चुके हैं। वह उनकी तीसरी पत्नी की संतान है। छठी शादी साल 2024 में की थी। अब पिता 7वीं बार शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। दुल्हन खोज रहे हैं, इसको लेकर बेटे का कहना है कि पिता की शादियों के चक्कर में पूरा परिवार कर्जदार हो चुका है। 7वीं शादी के लिए पिता ने 50 हजार का कर्ज भी लिया है और उनकी आधी से अधिक संपत्ति गिरवी भी रखी हुई है। परिवार पूरी तरह से कर्ज से लदा हुआ है।

छठी पत्नी छोड़ भी चुकी है :

नाबालिग बेटे का कहना है कि पिता ने साल 2024 में छठी बार शादी की थी। शादी के बाद छठी पत्नी जमीन अपने नाम करने की बात करने लगीं। मगर पिता ने जमीन उनके नाम नहीं की, फिर वह जेवर की मांग करने लगीं। मगर पिता ने जेवर भी नहीं दिया। इसके बाद उन्होंने पिता को छोड़ दिया और वह चली गईं, फिर लौटकर नहीं आई।

पिता के चक्कर में मजदूरी कर रहा हूँ :

नाबालिग बेटे का कहना है कि वह क्लास-12 का छात्र है। मगर पिता ने शादियों के चक्कर में पूरे परिवार को कर्जदार बना दिया है। कर्ज के चक्कर में उसे इस उम्र में मजदूरी करनी पड़ रही है। मगर अब पिता 7वीं बार शादी करने की कोशिश कर रहे हैं। जमीन बेचने की तैयारी कर रहे हैं. बेटे का कहना है कि इसलिए इस बार उसने पुलिस का सहारा लिया है। मगर उसकी शिकायत को पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। आपको बता दें कि अमरजीत मौर्य की पहली पत्नी और दूसरी पत्नी की मौत हो चुकी है और एक पत्नी छोड़कर जा चुकी है। वहीँ अब फिर से वह 7 वीं शादी की तैयारी करने में जुटा हुआ है।

इस मामले म गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया का भी कहना है कि अमरजीत मौर्य अभी तक कई शादियां कर चुका है। फिलहाल ये पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बेटे ने साफ कहना है कि अब पिता की शादियों पर रोक लगाई जायें। वरना वह 8वीं शादी भी कर लेंगे। इस पूरे मामले को लेकर थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया, बेटे ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।