शादीशुदा महिला को अगवा कर बंधक बनाया, किया घिनौना काम और खौफनाक रूप से प्रताड़ित, कई हिन्दू महिलाओं के साथ गिरोह करता है ये काम।

अररिया (बिहार) : जबरन धर्मान्तरण और लव जिहाद के मामलों ने हिन्दू महिलाओं और युवतियों को खौफनाक रूप से प्रताड़ित किया है। ऐसे ही बिहार के अररिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला को अगवा कर उसे महीनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। इस दौरान पीड़िता का शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया और उसको जबरन धर्मांतरण करने पर मजबूर किया गया। कई महीनों तक प्रताड़ना सहने के बाद एक दिन पीड़िता मौका देखकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और उसने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही शुरू की। तब तक पीड़ित महिला ने काफी प्रताड़ना बर्दाश्त की।

बिहार और दिल्ली में अलग-अलग जगह बंधक बना कर रखा :

पीड़िता ने इस मामले में नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव के मो. आलम समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, उसे कार से अगवा कर कई महीनों तक दिल्ली और बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में बंधक बनाकर रखा गया। पीड़िता ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव के मो. आलम समेत आठ लोगों पर उसे जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप लगाया है। उसे अगवा कर सबसे पहले भीमपुर और वीरपुर ले जाया गया था। इसके बाद उसे बिहार और दिल्ली में अलग अलग जगहों पर बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उस पर जबरण धर्मांतरण करने के लिए दबाव बनाया गया। महिला नहीं मानी तो उसके साथ कई पुरुषों ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसे प्रताड़ित किया। उसे मारा पीटा गया , शारीरिक – मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया गया।

गाय का मांस खिलाया और कलमा व नमाज पढ़वाया :

इसके अलावा पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि, आरोपियों ने उसे मजबूर करने के लिए उसे गाय का मांस खिलाया और कलमा व नमाज पढ़ने का भी दबाव बनाया। खबरों के अनुसार, महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। महिला की शिकायत के अनुसार, जब वह आरोपियों की बात नहीं मानती थी तो वह उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता के अनुसार, सीमा क्षेत्र में जबरन धर्मांतरण कराने वाला एक गिरोह सक्रिय है, जो लगातार इसी तरीके से हिन्दू महिलाओं को फंसाकर उनके साथ घिनौने काम और जबरन धर्मान्तरण करवाता है।

कोर्ट ने तुरंत एफआईआर कर जांच के आदेश दिये :

कई महीनों की प्रताड़ना के बाद एक दिन महिला मौका पाकर आरोपियों के चंगुल से भाग निकली और सीधे अररिया में अपने पति के घर पहुंची। इसके बाद महिला और उसके पति ने कोर्ट में जाकर मामले की शिकायत दी। पीड़िता ने न्यायाधीश के सामने बताया कि आठ लोगों ने उसे अगवा कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को तुरंत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु करने के निर्देश दिए हैं।

इस मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के अधिवक्ता के. एन. विश्वास ने बताया है कि महिला ने आठ लोगों पर अगवा कर रखने, प्रताड़ित करने और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए फारबिसगंज थानाध्यक्ष को तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही पीड़िता का कहना है कि वह चाहती है कि आरोपियों पर सख्त कार्यवाही हो ताकि किसी और महिला के साथ ऐसा न हो। यह मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल है।