सीमा, कर्मचारी और व्यवस्था सरकार की, तो फिर कैसे आ रहा अवैध धान : दीपक बैज।

रायपुर : प्रदेश में जारी धान खरीदी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि किसान टोकन लेने के लिए भटक रहे हैं।रकबा कट गया है और पोर्टल चल नहीं रहा है। वहीँ टोकन नहीं मिलने पर किसान ने अपना गला ही काट लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 52 हजार क्विंटल अवैध धान जब्त हुआ है. धान खरीदी दिखाना है इसलिए प्रदेश में धान आ रहा है। वहीँ सवाल उठाते हुए कहा कि सीमा इनकी, कर्मचारी इनके और व्यवस्था इनकी तो फिर कैसे धान आ रहा है। यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। सरकारी की यह बड़ी नाकामी है।

सरकार को जनता की पॉलिसी कभी समझ में नहीं आई : बैज

जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर सरकार ने सुझाव मांगे हैं, जिसे लेकर दीपक बैज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हम तो पहले से ही कह रहे थे कि सरकार को जनता की पॉलिसी कभी समझ में नहीं आई। सरकार ने जन हित में कभी निर्णय नहीं लिया. जमीन की नई गाइडलाइन को लेकर जनता में आक्रोश था, इसलिए कुछ सुधार किया गया है। अभी इसमें और बदलाव की जरूरत है। वहीँ दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा को कांग्रेस की नकल करने की आदत है लेकिन नकल के लिए भी अक्ल की जरूरत है। नकल करने के लिए भाजपा को केदार कश्यप से बात करनी चाहिये।

बैज ने मोदी सरकार पर फोड़ा इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने की ठिकरा :

इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने पर को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार का एक कंपनी को एकाधिकार देने का परिणाम है। सरकार की गलत नीतियों की वजह से लोग मुश्किल में है। केवल 2 एयरलाइन्स को पूरा एकाधिकार दे दिया गया है, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति है। पूरे देश की जनता परेशान है।

बैज ने कहा – भाजपा बताए 2 सालों में कितने वादे पूरे हुए :

प्रदेश की भाजपा सरकार अपने 2 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी, जिसे लेकर पीसीसी चीफ बैज ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले ये बताए उन्होंने क्या-क्या किया।भाजपा ने 2 सालो में कितने वादे पूरे किए? जगह-जगह सरकार का विरोध हो रहा है। आपसी विवाद बढ़ रहें हैं। 2 सालो के अंदर कितने आवास दिए गए? कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं हुआ। सभी परेशान हैं। इनके मंत्री जनता के सामने जा नहीं पा रहें हैं। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मोदी सरकार की नीतियों से टेलिकॉम सेक्टर पर दिक्कत आ सकती है।