दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग के माथे पर भी बल ला दिया है। मामला है सुकमा में पदस्थ DSP तोमेश वर्मा पर चलती कार में जानलेवा हमला हुआ है। घटना में आरोप है कि एक महिला और रिटायर्ड फौजी ने 350 किलोमीटर तक उनका पीछा किया और फिर 2 घंटे तक चाकू की नोक पर बंधक बनाकर शहर में घुमाया। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। यह हमला इतना अचानक हुआ कि डीएसपी कुछ समझते इससे पहले ही उन पर चाकू से वार कर दिया। इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जांच में पुरानी रंजिश की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, डीएसपी वर्मा शुक्रवार को एक केस के मामले में दंतेवाड़ा जिला कोर्ट आए हुए थे। बताया जा रहा है कि तभी आरोपी महिला और युवक सुकमा से डीएसपी का पीछा करते हुए दंतेवाड़ा पहुंचे थे। इसी दौरान मौका मिलते ही महिला ने चाकू की नोक डीएसपी की गाड़ी हाईजैक कर ली और उसे अगवा कर लिया। करीब 2 घंटे तक शहर में घूमने के बाद कलेक्टर कार्यालय के सामने पहले से मौजूद रविशंकर साहू के साथ मिलकर महिला ने डीएसपी पर चाकू से हमला कर दिया।
हमलावरों को गिरफ्तार किया गया :
इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद जैसे-तैसे डीएसपी ने अपनी जान बचाते हुए दोनों आरोपियों के हत्या के इरादे को नाकाम किया। इसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस डीएसपी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां उनका इलाज किया गया। फिलहाल डीएसपी की हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीँ इस घटना ने पुलिस के लिये बड़ी मुश्किल खड़ी कर दी है।
पहले किया था शारीरिक शोषण का केस :
घटना की जांच में सामने आया है कि डीएसपी पर हमला करने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि वहीं महिला ने जिन्होंने उन पर शारीरिक शोषण की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामला है सितंबर 2025 में महिला कोर्ट में केस हार गई थी। इसी बात से वह काफी हताश और परेशान थी। इसी के चलते उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर डीएसपी के हत्या का प्लान बनाया था। वहीँ हमला के दौरान डीएसपी के पास पिस्तौल थी, लेकिन सब कुछ इतना अचानक हुआ कि वह कुछ नहीं कर पाये। हमले में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपी भी पुलिस की हिरासत में हैं। दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने पुष्टि की है कि घायल डीएसपी खतरे से बाहर हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। एक चौंकाने वाले खुलासे में, पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल महिला वही है जिसने पहले डीएसपी वर्मा के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था।



