नई दिल्ली : उत्तम नगर में तरुण हत्याकांड के बाद से क्षेत्र में माहौल काफी खराब है, घटना के हिंदू संगठनों के सदस्यों ने कड़ाई दिखाई है, जिससे दिल्ली का माहौल अब खराब हो गया है। हिंदू संगठन के लोग मुसलमानों को चेतावनी दे रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि ईद के दिन वे “खून की होली” खेलेंगे। इस मामले में ललित शर्मा नाम के एक व्यक्ति ने खुले तौर पर ईद के दिन मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान किया है। इस घोषणा और हिंदू संगठनों की बार-बार मिल रही धमकियों के बीच मुस्लिम समुदाय में डर और दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना से मुसलमान डर के साए में जी रहे हैं। कई परिवार पहले ही मोहल्ला छोड़कर भाग चुके हैं, जबकि कई अन्य लोगों को भी पलायन कर रहे है।
इसको लेकर जमील अहमद नामक व्यक्ति ने बताया है कि ललित शर्मा जैसे लोगों की धमकियों के कारण मुसलमान उत्तम नगर से पलायन कर रहे हैं। नफ़रत फैलाने वाले लोग खुलेआम कह रहे हैं कि “हम उन्हें मार डालेंगे, उन्हें बाहर निकाल देंगे।” वहीं वायरल हो रहे भाषणों में यह धमकी दी जा रही है कि मुसलमानों को ईद मनाने की इजाज़त नहीं दी जायेगी और ईद के दिन उन पर ज़बरदस्ती होली खेली जायेगी। इसके कारण क्षेत्र के मुसलमानों में डर का माहौल बना हुआ है।
क्या है पूरा मामला :
गौरतलब हो कि 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर क्षेत्र में एक बच्ची द्वारा फेंके गए पानी के गुब्बारे के छींटे एक महिला पर पड़ जाने के बाद विवाद शुरू हो गया था। इस बात को लेकर महिला और आसपास के लोगों के बीच कहासुनी हुई थी। इस मामले में परिजनों का आरोप है कि रात में महिला के परिवार और उसके कुछ परिचितों ने उनके घर आकर विवाद किया था और मिलकर तरुण खटीक पर हमला कर दिया था। इसके पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और बाद में उसके सीने पर बड़े पत्थर से वार किया गया। गंभीर रूप से घायल तरुण को अस्पताल ले जाया गया, जहां 5 मार्च की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया था।



