जिस घर में काम करती थी नेहा साहू, उसी घर में की चोरी, मामले में शामिल था उसका लिव इन पार्टनर निलेश साहू भी।

रायगढ़ : घर या दुकान में काम करने वालों को काम पर रखने से पहले उनके बारे में जानकारी जुटा लेना चाहिये, नहीं तो भारी पड़ जाता है। मामले के अनुसार रायगढ़ जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन तलाश के तहत चक्रधरनगर पुलिस को चोरी के एक चर्चित मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन लाख के जेवर जब्त किया गया है और आराेपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में महिला सहित दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

सामने आये मामले के अनुसार चक्रधर नगर क्षेत्र के गुलमोहर कालोनी में रहने वाली प्रमिला शर्मा (58) ने अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि अनकूट पूजा के दौरान घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नगदी आलमारी से गायब मिले. शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान संदेह घरेलू काम करने वाली नेहा साहू पर गया, जो घटना के बाद से फरार थी। इसके बाद पुलिस ने उसे 18 जनवरी को दीनदयालपुरम स्थित किराए के मकान से गिरफ्तार किया।

पूछताछ में नेहा ने बताया था कि उसने लिव-इन पार्टनर निलेश साहू और साथी आशीष महंत के साथ मिलकर सुनियोजित साजिश रची थी। उसने प्रार्थिया को चाय में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया था और इसके बाद आलमारी से जेवर व नगदी चोरी कर निलेश को सौंप दिये थे। आरोपियों ने चोरी के सामान को बाद में खपा दिया। उससे मिली रकम से घरेलू सामान, आलमारी और एलईडी टीवी खरीदी। पुलिस ने इन सामग्रियों को भी जब्त कर लिया गया है।

घटना के बाद से मुख्य आरोपी निलेश साहू घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।आखिरकार पुलिस टीम ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी के कुछ जेवर बेच दिए गए थे, जबकि दो सोने के सिक्के घर में छिपाकर रखे हुये थे। आरोपी के मेमोरेंडम पर पुलिस ने उक्त सिक्के बरामद कर जब्त किये। अब आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा है।