कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट द्वारा भेजा गया जेल, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार रहे कांग्रेसी नेता विनोद तिवारी को बुधवार को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। विनोद तिवारी दो वर्ष पुराने एक राजनीतिक मामले में गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज प्रकरण में जमानत के लिए रायपुर न्यायालय पहुंचे थे। अब 2 साल पुराने राजनीतिक प्रदर्शन मामले में कांग्रेस नेता विनोद तिवारी को कोर्ट के आदेश के बाद जेल दाखिल कर दिया गया है। जिसमें गैर-जमानती धाराओं के तहत दर्ज मामले में जमानत के लिए वह रायपुर न्यायलय पहुंचे थे। वहीँ मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजने का आदेश दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मामला दो साल पहले हुए एक राजनीतिक प्रदर्शन से जुड़ा है। वहीँ विनोद तिवारी पर कानून व्यवस्था भंग करने और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना के आरोप हैं। इसी मामले में उनपर गैर-जमानती धाराएं लगाई गई थी। जिसको लेकर उन पर कार्यवाही चल रही है। इसी को लेकर कोर्ट में पेशी के दौरान विनोद तिवारी को हिरासत में लेकर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया। कांग्रेसी नेता  को जेल भेजे जाने के बाद से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना से कार्यवाही की गई है, जबकि सत्ताधारी नेताओं ने नियमानुसार कार्यवाही बताया है।