ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिये, जान लीजिये ये जरुरी जानकारी, परेशानी उठाने से बच जायेंगे।

स्वास्थ्य : विभिन्न कंपनियों ने विज्ञापनों के जरिये उपभोक्तावाद को बढ़ाया है, जिससे लोगों में भ्रम पैदा हो गया है, 1980 और 90 के दशक में आम आदमी का खान – पान रहन – सहन काफी प्राकृतिक था, जिसके कारण वो बीमार बहुत ही कम होता था। वहीँ लोगों के दिमाग में भर दिया गया है, कि आपको अमुक चीज का प्रयोग करना है, लेकिन हम भी बिना सोचे विचारे विज्ञापनों के जाल में फंस जाते है, आइये अब हम आपको महत्वपूर्ण बात बताते है। ठंड के मौसम में न केवल त्वचा बल्कि बालों से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में बाल रूखे और बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों की ऑयलिंग करना बेहद जरूरी है। तेल बालों के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं।

तेल लगाने से बाल तेजी से बढ़ते करते हैं, खूबसूरत, सिल्की, सॉफ्ट और हेल्दी भी बनते हैं। ऑयलिंग करने से बालों में शाइन और मजबूती भी आती है। लेकिन बालों को पोषण तभी मिलता है जब बालों के ख्याल के लिए सही तेल का इस्तेमाल किया जाए। हममे से ज्यादातर लोग ठंड के मौसम में बालों में नारियल या सरसों का तेल लगाते हैं। लेकिन सवाल ये है कि ठंड में बालों में कौन सा तेल लगाना चाहिए। कौन सा तेल सर्दियों में बालों के लिए बेहतर होता है।

सरसों का तेल :

सरसों का तेल सर्दियों के लिए बेहतर माना जाता है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जो सिर में ब्लड सर्कुलेशन (blood circulation) बढ़ाने में मदद करती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, जो सर्दियों में होने वाली डैंड्रफ से बचाते हैं। यह बालों को गहराई से पोषण देता है। ठंड के मौसम में सरसों का तेल लगाने से सूखी त्वचा की समस्या भी दूर होती है। इसके साथ ही ठन्डे मौसम में सर्दी जुकाम से भी बचाता है और बलगम की समस्या भी कम होती है।

नारियल का तेल :

नारियल का तेल एक बेहतरीन कंडीशनर है, लेकिन सर्दियों में इसके साथ कुछ चुनौतियां होती हैं। इसकी तासीर ठंडी होती है। नारियल तेल ठंड में जम जाता है। अगर आप इसे लगाकर बाहर जाते हैं, तो यह बालों में जम सकता है, जिससे बाल कड़क हो सकते हैं या धूल-मिट्टी को ज्यादा चिपका सकते हैं। ऐसे में सर्दियों में नारियल का तेल लगाने से बचें, इससे आपको सर्दी और कफ की समस्या भी हो सकती है।

सरसों या नारियल तेल?

अगर आपको बहुत ज्यादा डैंड्रफ से परेशान हैं तो सरसों के तेल में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर लगायें। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर होगी। अगर आपके बाल बहुत रूखे हैं तो नारियल तेल को हल्का गर्म करके लगायें, लेकिन इसे लगाकर ज्यादा देर न छोड़ें, 2 घंटे बाद बाल धो लें। इस तरह से आपको यह लाभ मिल सकता है।