राजधानी में BJP नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप , महिला ने दर्ज कराए रिपोर्ट।

रायपुर। राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भाजपा नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लगा हैं। जानकारी के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर दुष्कर्म का आरोप लगाए है। पलाश चंदेल भाजयुमो नेता हैं। उनके खिलाफ रायपुर के महिला थाना में मामला दर्ज कराया गया है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता जांजगीर जिले की रहने वाली है और उसने रायपुर के महिला थाने में जीरो पर एफआईआर दर्ज कराई है। यहां मामला दर्ज कर लिया गया है और इसे अब जांजगीर जिले के थाना में ट्रांसफर किया जाएगा।