रायपुर : घोटालेबाजों के माथे पर सुबह से ही पसीना आने लग गया है, मामला है छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराधों की जांच को लेकर EOW-ACB ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है। शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी की अलग-अलग टीमों ने प्रदेशभर में एक साथ दबिश दी। कोल लेवी और CSMCL शराब घोटाला मामले में चल रही जांच के तहत करीब डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है, जिससे सम्बंधित लोगों में हड़कम्प मच गया है।
सुबह होते ही कई ठिकानों पर दी दबिश :
इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, EOW-ACB की टीमें रायपुर, दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, गरियाबंद और राजिम सहित कई स्थानों पर सुबह-सुबह पहुंचीं और जांच शुरू की। बता दें कि, इस कार्यवाही से संबंधित लोगों में हड़कंप मच गया है, लम्बे समय से शराब घोटाले का मामला चल रहा है, जिसमें बड़े रसूखदार फंसे है।
दुर्ग में भी टीम की दबिश :
इसके साथ ही आपको बता दें किदुर्ग में EOW और ACB की टीम पद्मनाभपुर पहुंची है, जहां कोल लेवी और शराब घोटाला मामले से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। इसके अलावा तालपुरी सहित अन्य स्थानों पर भी टीम के पहुंचने की सूचना है। फिलहाल प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर जांच और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। कार्यवाही पूरी होने के बाद ही छापेमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है, जो कि शाम तक ही स्पष्ट हो पायेगी।



