मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा जनदर्शन कार्यक्रम, प्रदेशवासियों की समस्याओं का मुख्यमंत्री करेंगे निराकरण।

रायपुर : जनदर्शन एक सरकारी कार्यक्रम है जिसमें मुख्यमंत्री या अन्य उच्च अधिकारी सीधे जनता से मिलते हैं, और उनकी समस्याओं को सुनते हैं, उनकी शिकायतें दर्ज करते हैं और जो हो सकता है, उसका मौके पर ही समाधान करने के निर्देश देते हैं, जिससे शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके और पारदर्शिता बढ़े और जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ सके, यह अक्सर एक निश्चित दिन (छत्तीसगढ़ में हर गुरुवार) मुख्यमंत्री निवास या जिला मुख्यालय में आयोजित होता है और इसमें आर्थिक, चिकित्सा, प्रशासनिक या किसी भी अन्य तरह की शिकायतें आती हैं, जिनकी ऑनलाईन मॉनिटरिंग भी की जाती है। लम्बे समय से इसका आयोजन स्थगित था, वहीँ अब इसे फिर शुरू किया जा रहा है।

इसी को लेकर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके। इससे परेशान और पीड़ित लोगों को जल्द ही समस्याओं का समाधान भी मिलेगा।