दुबई की बदनाम पार्टी में जिस मॉडल से हुई थी हैवानियत अब उसे लेकर आई बड़ी खबर।

दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) : बीते वर्ष दुबई में गंभीर रूप से घायल हुई एक यूक्रेनी एडल्ट-कंटेंट मॉडल उस समय उसके साथ हुई घटना के बारे में बता रही थी जिसमें उसकी हड्डियां टूट गईं थी और उसे गंभीर चोटें आईं। मामला है मार्च 2025 में, 20 वर्षीय यूक्रेनी मॉडल मारिया कोवलचुक दुबई के एक होटल में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल पार्टी में शामिल होने के बाद लापता हो गई थीं, जिसके बाद उनका कोई पता नहीं था। बाद में वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पाई गई थी। आज से करीब 10 महीने पहले दुबई में एक मॉडल के साथ हैवानियत हुई थी। उसकी रीढ़ की हड्डी और पैर टूट गए थे। शरीर पर गहरे जख्मों के निशान थे। अब इस मामले को लेकर जो खबर सामने आई है, वो मॉडल के प्रशंसक के लिए राहत भरी है।

मारिया कोवलचुक की स्थिति में सुधार हो रहा है और वह व्हीलचेयर से उठकर खुद चलने लगी हैं, अब वो धीरे धीरे ठीक हो रही है। उस समय यूक्रेन निवासी मारिया दुबई में आयोजित एक पार्टी का हिस्सा बनी थीं, जहां उनके साथ हैवानियत को अंजाम दिया गया था। वह सड़क किनारे गंभीर रूप से जख्मी हालत में मिली थीं। इस घटना से दुबई की काली पार्टियों की सच्चाई दुनिया के सामने आई थी, जो दुबई के लिए शर्मनाक थी।

क्या होता है Porta Potty party में?

मारिया कोवलचुक दुबई की पोर्टा पॉटी पार्टी का हिस्सा बनी थीं। ऐसी पार्टियों में अमीर मॉडल्स और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे, डिज़ाइनर तोहफे और आलीशान होटलों में रहने का लालच देकर बुलाते हैं। सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी के बाद मारिया पर हमला हुआ था, उनके बाल चाकू से काटे गए, कई जगह स्किन को चाकू से निकाला गया, पैर और रीढ़ की हड्डी तोड़ी गई। इसके साथ ही उन्हें शारीरिक तौर पर कई दूसरी यातनाएं भी दी गईं, उनके साथ बहुत ही जायदा हैवानियत की गई थी। अब उनकी स्थिति में सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने बिना किसी सहारे से चलना भी शुरू कर दिया है। जो उनके प्रशंसकों को राहत देने वाला है।

मुंह खोलने पर मिली जान की धमकी :

दुबई की खौफनाक यादों के साथ मारिया नॉर्वे चली गई थीं। यहां के ट्रॉनहैम में एक सेफ जगह पर युद्ध शरणार्थी के तौर पर वह रिहैबिलिटेशन से गुजरीं। उन्हें कई महीने व्हीलचेयर पर बिताने पड़े, लेकिन अब वह खुद अपने पैरों पर चल रही हैं। मारिया कोवलचुक का दावा है कि जब उन्होंने दुबई की खौफनाक पार्टी के बारे में बोला, तो उन्हें धमकियां मिलीं। उनसे खामोश रहने को कहा गया। पिछले साल मार्च में मारिया के लापता होने की खबर सामने आई थी। इसके एक हफ्ते बाद वह दुबई में सड़क किनारे पड़ी मिलीं। उनके शरीर पर गहरे निशान थे। इलाज के दौरान मारिया कोमा में चली गईं। उनके 10 बड़े ऑपरेशन करने पड़े। उनकी हालत काफी गंभीर थी।

दुबई पुलिस की भूमिका पर सवाल :

मारिया ने दावा किया है कि उन्हें दुबई में आयोजित तीन दिन की पार्टी में शेख ने नहीं बल्कि रूस के अमीर लोगों ने टॉर्चर किया था। हालांकि, आरोपियों ने इससे इंकार किया है। वहीँ उल्टा यह दावा किया गया है कि कंस्ट्रक्शन साइट से गलती से गिरने के चलते उसे चोट आई है। मारिया को इस हाल में पहुंचाने वालों पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। मारिया कोवलचुक की मां अन्ना ने बताया कि मारिया के एक पैर के छह ऑपरेशन हुये है। रीढ़ की हड्डी और कंधे को सही करने के लिए भी ऑपरेशन किए गए। उन्होंने आरोप लगाया है कि मारिया की बेरहमी से पिटाई हुई थी। कई जगह चाकू से काटा गया। पीड़ित परिवार के अनुसार, कई ऑपरेशनों का मेडिकल बिल दुबई पुलिस ने पूरी तरह से कवर किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि मामले को दबाने की कोशिश की गई थी,इससे दुबई की साख दुनियांभर में गिरी है। अन्ना ने यह भी दावा किया है कि इस मामले के बारे में बोलने पर उन्हें ऑनलाइन धमकी दी गई है। कहा गया कि हम तुम्हें नॉर्वे में भी ढूंढ लेंगे। जिससे वह काफी समय तक डरी हुई थी।