रायपुर : ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है, प्रदेश में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। राज्य के कई क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। यहाँ सुबह और शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। ठंड में और वृद्धि हो सकती है, वहीँ अगले 24 घंटों के दौरान दुर्ग, बालोद, रायपुर समेत कई क्षेत्रों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है।
रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, मगर माना का पारा 5 डिग्री तक नीचे जा चुका है यानी दस किलोमीटर के अंतर में ठंड कहर बरपा रही है। प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों में तो लगातार बर्फ जम रही है। यहाँ पारा 6 डिग्री तक उतर गया है, वहीँ पिछले चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम तापमान अंबिकापुर का 4.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं दिन का अधिकतम पारा 29.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग का रिकार्ड किया गया। अगले चौबीस घंटे में राज्य में पड़ रही ठंड में किसी तरह का बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
इन क्षेत्रों में शीत लहर का की सूचना जारी :
मौसम विभाग ने कई जिलों में शीत लहर की सूचना जारी किया है, वहीँ खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगाँव, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा और रायपुर जिलों में एक दो पॉकेट शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। आधी रात का पारा 11 डिग्री तक उतर रहा है।



