63 की उम्र में मिला 15 साल के लड़के से प्रपोजल, बढ़ती उम्र में प्यार की ललक या समाज में बढ़ती कुरीति? जानें कौन हैं सीमा आनंद? 

मुंबई (महाराष्ट्र) : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक महिला अपने बेबाक और खुले विचारों की वजह से सुर्खियों में है, जो सेक्स, रिश्तों और जीवन जैसे विषयों पर बिना झिझक बात करती हुई नजर आती हैं। उनका नाम है सीमा आनंद। बताया जा रहा है कि उनकी उम्र करीब 63 साल है, लेकिन उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के बीच जमकर चर्चा में हैं। हालाँकि ऐसे कई लोग है, जो सोशल मीडिया में ऐसी बातों को लेकर चर्चा में रहते है, लेकिन सीमा आनन्द इन दिनों कुछ ज्यादा चर्चा में है, हालाँकि इस मामले की बात आगे बढ़ाने से पहले हम कुछ बातें आपके सामने रखना चाहेंगे, तो पहले वो बातें कर लिया जायें, सेक्स एक अतरंगी मामला है, जो सार्वजनिक रूप से अपना चेहरा गन्दा रखता है, वहीँ इसे प्यार के आकर्षण के रूप में भी माना जाता है।

वहीँ कम उम्र में लड़कों में सेक्स क्रिया सक्रिय होती है, तो वो किसी ना किसी महिला की तरफ ज्यादा आकर्षित होते है, ऐसे में प्रेम से ज्यादा महिला के प्रति कामोत्तेजक रूप से विचार रखते है, जिसे आकर्षण का नाम दिया जा सकता है, वहीँ साइकोलॉजी अनुसार इसे प्यार का रूप समझा जाता है, वहीँ बढ़ती उम्र में महिलाओं में साइकोलॉजीकल रूप में इसे कम उम्र के लड़कों तरफ आकर्षण होना भी माना जा सकता है, लेकिन महिलायें मर्यादा के कारण अपने प्रेम को प्रकट नहीं करती और अगर ऐसा कर दें तो उन्हें सामाजिक अपमान का शिकार भी होना पड़ता है, ऐसे में कम उम्र और बढ़ती उम्र के प्यार में ज्यादा भेद तो नहीं किया जा सकता, प्यार तो किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह सही है या गलत ये तो हम तय नहीं कर सकते, लेकिन कम उम्र का प्यार बहका हुआ कहा जा सकता है, जबकि ज्यादा उम्र का प्यार अपने पन की चाहत लिए होता है, इसलिये बढ़ती उम्र के प्यार को गलत तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन खुले तौर पर समाज इसे स्वीकार नहीं कर सकता, खैर आइये अगले मुद्दे पर आते है।

सेक्स पर खुलकर बात क्यों करती हैं सीमा आनंद?

सीमा आनंद लंदन में रहने वाली मशहूर पौराणिक कथाकार, लेखिका और स्टोरीटेलर हैं। वे भारतीय पौराणिक कथाओं, प्राचीन ग्रंथों और लोककथाओं को आधुनिक सोच और आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। हाल के दिनों में सेक्स एजुकेशन, रिश्तों और मानसिक स्वतंत्रता को लेकर दिए गए उनके बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। सेक्स जैसे विषय पर खुलकर बात करने वाली सेक्स एजुकेटर सीमा आनंद हाल ही में एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गईं। पॉडकॉस्टर शुभंकर मिश्रा ‘अनप्लग्ड शुभंकर’ पॉडकॉस्ट शो में बातचीत के दौरान उन्होंने एक ऐसा अनुभव शेयर किया, जिसने सोशल मीडिया पर बहस को जन्म दे दिया है। इस बातचीत का एक छोटा सा हिस्सा अब वायरल हो चुका है।

बातचीत के दौरान शुभंकर मिश्रा ने सीमा आनंद से पूछा कि अक्सर कम उम्र के लड़के बड़ी उम्र की महिलाओं की ओर क्यों आकर्षित होते हैं? इसके जवाब में सीमा आनंद ने बताया कि पिछले साल उनके साथ एक घटना हुई थी, जब एक 15 साल के लड़के ने उनसे आपत्तिजनक भाषा में बात की थी, उन्होंने यह भी बताया कि उस समय उनकी उम्र 63 साल थी।

नाबालिग का जिक्र आते ही क्यों बढ़ गई संवेदनशीलता?

जैसे ही इस क्लिप में 15 साल के नाबालिग का जिक्र सामने आया, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गईं। कई लोगों का मानना था कि नाबालिग से जुड़ा कोई भी अनुभव मनोरंजन या हल्की बातचीत का विषय नहीं हो सकता। वहीँ इस उम्र में आकर्षण से ज्यादा अहम सवाल सुरक्षा, सीमाओं और जिम्मेदारी का होता है। इस मामले में एक प्रयोगकर्ता ने लिखा कि यह कहानी मनोरंजन नहीं, बल्कि चिंता का विषय है। वहीँ दूसरे ने कहा कि नाबालिग से जुड़ी किसी भी बात को बेहद सावधानी से पेश किया जाना चाहिए, खासकर जब मंच बड़ा हो। वहीँ कई लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में ‘क्यों’ पर चर्चा जरूरी है, न कि घटना को सामान्य या हल्का बनाकर पेश करना था, इसके अलावा एक मामले में टीवी कलाकार कुनिका सदानंद जो कि 60 पार है, उन्होंने भी अपने साक्षात्कार के दौरान कई बार बताया है कि उन्हें भी कई बार कम उम्र के लड़कों ने प्रपोज किया है, लेकिन कहा कि बेटा मै तुम्हारी दादी की उम्र की हूँ। ऐसे ही कई मामले बड़े उम्र की महिलाओं और कलाकारों के किस्से सामने अ चुके है।

क्या यह मुद्दा सिर्फ एक बयान तक सीमित है?

वहीँ कई सोशल मीडिया प्रयोगकर्ताओं का मानना है कि यह मामला सिर्फ सीमा आनंद के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर संवेदनशील विषयों को किस तरह पेश किया जा रहा है, उस पर भी सवाल खड़े करता है। लोगों ने कहा कि खुले मंच पर बातचीत जरूरी है, लेकिन भाषा, संदर्भ और सामाजिक प्रभाव को समझना उतना ही अहम है। वहीँ कुछ लोगों ने इसे समाज बढ़ती कुरीति कहा।

कौन हैं सीमा आनंद?

सीमा आनंद लंदन स्थित माइथोलॉजिस्ट और प्रोफेशनल स्टोरीटेलर हैं। वह ‘द आर्ट्स ऑफ सेडक्शन’ की लेखिका हैं और भारतीय मौखिक परंपराओं पर उनके काम को यूनेस्को से जुड़े प्रोजेक्ट्स से भी जोड़ा जाता है. इंस्टाग्राम पर दस लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली सीमा आनंद महिलाओं को सशक्त बनाने, सेक्स से जुड़े मिथकों को तोड़ने और कामसूत्र को नए नजरिये से समझाने के लिए जानी जाती हैं, हालांकि, इस बार उनकी एक कमेंट ने यह बहस छेड़ दी है कि जागरूकता और जिम्मेदारी के बीच की रेखा आखिर कहां खिंचनी चाहिए।

सेक्स पर खुलकर बात क्यों करती हैं सीमा आनंद?

सीमा आनंद का मानना है कि सेक्स कोई गंदी चीज नहीं, बल्कि यह जीवन का एक स्वाभाविक और जरूरी हिस्सा है। वे कहती हैं कि सही उम्र और सही तरीके से दी गई जानकारी युवाओं को गलत रास्ते पर जाने से रोक सकती है। इसी वजह से वे अक्सर सेक्स एजुकेशन, रिश्तों, भावनाओं और सहमति जैसे विषयों पर खुलकर बात करती हैं। वहीँ अब उनका विडियो वायरल होने से सोशल मीडिया में कंट्रोवर्सी भी हो गई है।

15 साल के लड़के ने सीमा आनंद को किया था प्रपोज?

हाल ही में एक पॉडकास्ट और इंटरव्यू के दौरान उनके कुछ बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। खासकर उन्होंने बताया कि मुझे 15 साल का नाबालिग लड़के ने प्रपोज करते हुए मुझे अटैक्टिव बताया। उस समय मेरी उम्र 63 थी इस पर पत्रकार ने कहा कि आपके वह 4 गुना छोटा था लेकिन आप पर हिट करने की कोशिश की। सीमा आनंद महाभारत, पुराण और प्राचीन भारतीय ग्रंथों से जुड़ी कहानियों को आधुनिक नजरिए से पेश करती हैं। खासतौर पर वे महिलाओं, रिश्तों, प्रेम और मानवीय भावनाओं से जुड़े पहलुओं पर फोकस करती हैं। वहीँ अब इनको लेकर सप्ताह भर से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।