अगले 3 दिन में तापमान में होगा बड़ा बदलाव, जानें बढ़ेगी ठंड या मौसम होगा गर्म?

रायपुर : मौसम में कड़कड़ाती ठंड से सभी परेशान है, तो वहीँ शीतलहर से ठंड में वृद्धि भी हो गई है, वहीँ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान में बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले तीन दिन रात के तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोत्तरी के आसार बन रहे हैं। इसके पहले रायपुर और दुर्ग के आउटर सहित सरगुजा संभाग में शीतलहर का प्रकोप रहा है तो इस बार आउटर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही शहर में सुबह-सुबह कंपा देने वाली ठंड असर दिखा रही है, तो वहीँ धीमे-धीमे दिन की लंबाई में होने वाली वृद्धि के साथ ठंड का असर भी कम होने की संभावना है। दिन का समय गर्म हो रहा है।

जनवरी का पहला पखवाड़ा जोरदार ठंड के साथ बीता है, तो दूसरे पखवाड़े में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिनों से रात के तापमान में एक से तीन डिग्री तक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इसके अलावा लगातार आने वाले दो नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव से 26 जनवरी तक तापमान में विशेष गिरावट होने की संभावना नहीं है, मौसम मध्यम गर्म रहेगा। इधर सूर्य की दिशा उत्तर होने की वजह से दिन की लंबाई बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने रविवार को  उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम में गर्मी बढ़ेगी जो ठंड से राहत दिलाने वाली बात है।