वॉशिंग मशीन में हुआ जोरदार धमाका, मकान से उठता धुआं देख सहमें लोग, परिवार दहशत में।

हैदराबाद (तेलंगाना) : कभी भी हैरान करने वाली खौफनाक घटनायें सामने आ सकती है, जिसकी उम्मीद भी नहीं की जा सकती, ऐसे ही हैदराबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वॉशिंग मशीन में अचानक बड़ा विस्फोट हो गया। यह धमाका काफी जोरदार था, जिससे आस-पास के लोग भी डर गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मामले में बताया जा रहा है कि यह घटना हैदराबाद के कृष्णा नगर क्षेत्र में हुई है, इस घटना से परिवार के लोग दहशत में आ गये है। जानकारी के अनुसार यहां एक सैमसंग के वॉशिंग मशीन में विस्फोट हो गया। ये धमाका जैन मंदिर के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक घटना के समय वॉशिंग मशीन के पास कोई नहीं था, इसलिए एक बड़ा हादसा टल गया। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण हुआ होगा। वहीँ आपको बता दें कि गर्मी में एसी फटने के मामले अचानक से बढ़ जाते है।