यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 31 जनवरी से 4 फरवरी तक इस मार्ग की ट्रेनें हुई रद्द….।

रायपुर : भारतीय रेल भारत के आम आदमी की जीवन रेखा है, कई बार लोग अपने रिश्तेदारों के पास जाते है तो कई बार भारत भ्रमण करने , कई बार इलाज करवाने भी अन्य शहर जाना पड़ता है, ऐसे में आम आदमी सस्ती सुलभ और सुविधाजनक रेलयात्रा का लाभ उठाता है ऐसे में जब ट्रेन रद्द हो जाती है तो बड़ी मुश्किल हो जाती है, वहीँ अब फिर से छत्तीसगढ़ और ओड़िशा के बीच रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। यहाँ ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल के अंतर्गत आरंगमहानदी स्टेशन और टीटलागढ़ – लखोली सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस तकनीकी कार्य के कारण रायपुर से चलने वाली कुछ महत्वपूर्ण पैसेंजर गाड़ियां अस्थाई रूप से रद्द रहेंगी।

प्रभावित होने वाली गाड़ियों की सूची :

रेलवे प्रशासन के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों में उपलब्ध नहीं रहेंगी :

  • रायपुर-विशाखापट्टनम पैसेंजर (58527): यह गाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
  • विशाखापट्टनम-रायपुर पैसेंजर (58528): यह गाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
  • रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर (58207): यह गाड़ी 31 जनवरी से 4 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।
  • जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर (58208): यह गाड़ी 1 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक रद्द रहेगी।

यात्रियों के लिए सलाह :

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद जताया है। इसके साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाईट या पूछताछ काउंटर से स्पष्ट जानकारी जरूर ले लें, जिससे आपको दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।