रायपुर : राजधानी रायपुर में थाना खमतराई स्थित आयल फैक्ट्री में दोपहर को आग लग गई। आग की भीषणता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आग का धुंआ कई किलोमीटर दूर से नजर आने लगा। जानकारी के अनुसार भनपुरी क्षेत्र में शनिवार दोपहर कावेरी इंडस्ट्रीज स्थित ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग की लपटें
इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फैक्ट्री में तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी रही, जिससे दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस घटना के क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।



