राजधानी की तीन दुकानों में चोरी करने वाला शातिर लोकेश श्रीवास पुलिस की गिरफ्त में।

रायपुर : बीते दिनों राजधानी के तीन दुकानों में चोरी का मामला सामने आया था, जिसके बाद दुकानदारों की चिंता बढ़ गई थी, वहीँ अब देश के अलग–अलग राज्यों में घूम-घूमकर चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले शातिर नकबजन लोकेश श्रीवास को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी पर आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, दिल्ली सहित छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ज्वेलरी शॉप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में करोड़ों रुपए की चोरी कर चुका हैं। वहीँ पुलिस लगातार इस चोर को खोजने में लगी हुई थी। पुलिस के अनुसार, लोकेश जेल से छूटने के अगले ही दिन रायपुर के सिविल लाईन और मौदहापारा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो गया था। पहले भी कई चोरियों में इसका नाम सामने आ चुका है।

जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी शिव कुमार वर्मा ने थाना सिविल लाईन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पंडरी स्थित उनकी कपड़े की दुकान का छप्पर तोड़कर अज्ञात आरोपी ने गल्ले से 2.75 लाख रुपए नगद चोरी कर लिए है, इसके बाद इसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख और डिजाइनर सेनेटेशन, हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपए नगद चोरी किए गए, वहीँ तीनों दुकानों से कुल 7 लाख रुपए की चोरी पर थाना सिविल लाइन में अपराध पंजीबद्ध किया गया था, जिसके बाद पुलिस कड़ी मशक्कत से चोर को खोजने में लग गई थी। इस मामले में एंटी क्राइम एंड साईबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। जिसके बाद घटना स्थलों के आसपास लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की गई।

सीसीटीवी फुटेज को ईबर यूनिट के डाटाबेस से मिलान करने पर आरोपी की पहचान शातिर चोर लोकेश श्रीवास के रूप में हुई थी, जो हाल ही में बिलासपुर जेल से रिहा हुआ था। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायपुर सहित अन्य कई स्थानों पर दर्जनभर से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिसके बारे में पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

देश के अलग-अलग राज्यों में की चोरी  :

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 79,500 रुपए नगद और दो मोबाईल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन और मौदहापारा थाने में अपराध दर्ज है। पुलिस के अनुसार, लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू ने अब तक प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में दो दर्जन से अधिक बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। फिलहाल आरोपी से अन्य वारदातों को लेकर विस्तृत पूछताछ जारी है। अन्य कई मामले भी सामने की उम्मीद है।