मलप्पुरम (केरल) : केरल पुलिस की सतर्कता ने एक बहुत बड़े मामले का खुलासा किया है। केरल के मलप्पुरम जिले में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम किया है। शनिवार को यहां चेम्माद क्षेत्र में प्याज से भरे एक ट्रक से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया है। सामने आई खबरों के मुताबिक, पुलिस ने शनिवार को मलप्पुरम जिले के चेम्माड क्मेंषेत्र एक ट्रक से 10,500 से ज्यादा जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर और तार बरामद किए गये है। पुलिस के मुताबिक, यह ट्रक प्याज से भरा हुआ दिख रहा था, लेकिन उसके बीच में भरी मात्रा में खतरनाक विस्फोटक छिपाकर रखे गए थे जिसे देखकर वे भी हैरान रह गए। पुलिस ने बताया कि ट्रक शुक्रवार देर रात ईंट के भट्ठे के पास खड़ा हुआ था। एक गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस आई, ट्रक से सामान उतार रहे कुछ लोग भाग गये।
ट्रक की मालकिन को पुलिस ने हिरासत में लिया :
मामले के अनुसार फिर शनिवार की सुबह पुलिस ने ट्रक से सामान उतारा और पूरे सामान की जांच की। प्याज की बोरियों के बीच छिपे में डिब्बों से कुल 245 बक्से बरामद हुए है। इनमें जिलेटिन की 10,500 से ज्यादा छड़ें, डेटोनेटर और तार भरे हुए थे। ट्रक की मालकिन एक महिला है जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। अधिकारी ने बताया कि यह महिला एक पत्थर की खदान भी चलाती है। संदेह है कि ये विस्फोटक और जिलेटिन की छड़ें अवैध खनन के काम में इस्तेमाल करने के लिए लाई गई थीं। ये सारे विस्फोटक केरल के बाहर से लाए गए थे। पुलिस अब इनके असली स्रोत का पता लगाने के लिए जांच कर रही है। यह सारा सामान आखिर किसलिये मंगवा गया था, इसकी जांच की जा रही है।
4 फरवरी को तरबूज लदे ट्रक से मिला था विस्फोटक :
खबरों के मुताबिक, विस्फोटक की मात्रा की गिनती पूरी हो चुकी है और जल्द ही इस मामले में FIR दर्ज की जायेगी। वहीँ इस मामले को लेकर आपको बता दें कि यह केरल में हाल के दिनों की दूसरी बार बड़ी जब्ती का मामला है। इससे पहले 4 फरवरी को पलक्कड़ जिले के कदमकोड क्षेत्र में भी पुलिस ने तरबूजों से लदे एक वाहन से जिलेटिन की 18,000 छड़ें और 4,200 डेटोनेटर बरामद किए गये थे। वे भी फलों की आड़ में छिपाए गए थे। ऐसे मामलों से साफ जाहिर होता है कि राज्य में विस्फोटकों की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी गई हैं।



