जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ में शराब की खपत बहुत ज्यादा होती है, पहले जहाँ राज्य सरकार को लगभग 5000 करोड़ का सालाना राजस्व आता था, तो वहीँ अब यह बढ़कर 12000 करोड़ रूपये तक पहुँच गया है। वहीँ सामने आया मामला कुछ दूसरा ही है, जिसको जानने पहले इस गीत को भी गुनगुना लीजिये, बड़ी महंगी हुई शराब के थोड़ी – थोड़ी पिया करो। मामला है छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क किनारे खड़ी एक बाईक में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पेट्रोल टंकी फटने से बाईक धू-धू कर जलने लगी। जिसको देखकर वहां खड़े लोगों में हड़कम्प मच गया।
लेकिन वहीँ पास में ही चालक गहरी नींद में सोते दिख हुये रहा है, उसे बाईक की ना कोई जानकारी है और ना ही कोई मतलब। यह पूरा मामला सर्वमंगला चौकी अंतर्गत ग्राम पड़निया का है। मामले के अनुसार बाईक चालक मनीराम यादव सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया लौट रहा था। अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसने रास्ते में बाईक सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं सो गया। इसी दौरान उसकी बाईक में आग लग गई। आग अपने आप लगी या इसका कारण कुछ और है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
बाईक में आग लगने की खबर लगते ही गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। वहीँ घटना में बाईक पूरी तरह से जलकर राख हो गई है। राहत की बात रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। शराब के सेवन के बाद कई लोग इसी तरह से सड़कों पर सोते हुये पाये जाते है, ऐसे मामलों में की बार वर्दी धारी पुलिस वाले भी पाये गये है, जो कई बार चर्चा का विषय बनते है।



