रायपुर : पांच साल के निगम में महापौर बने एजाज़ ढेबर से ज्यादा चर्चा में उनका भतीजा शोएब रहा है, मामले के अनुसार शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर ने स्कूल संचालक आरबी मिश्रा की गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद संचालक से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी, घटना के समय किसी ने उस घटना का विडियो बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें वह एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ खुलेआम गाली-गलौज करता नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे एक-दो दिन पुराना बताया जा रहा है।
अब इस मामले में स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर लिया है। शोएब ढेबर की तलाश शुरू कर दी गई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। इस मामले में शिकायतकर्ता आरबी मिश्रा ने तेलीबांधा पुलिस को बताया, कि वे विधायक कॉलोनी, मकान नंबर 1/9 तेलीबांधा निवासी है। विशेष बच्चों का स्कूल संचालित करते हैं। 6 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह विधायक कॉलोनी से वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर दर्शन के लिए गये हुये थे।
वहीँ एंडएवर कार के चालक शोयेब ढेबर ने गाड़ी लापरवाही पूर्वक चलाते हुए स्क्रेच मारा। जिसके बाद आरबी मिश्रा ने गाड़ी ठीक से चलाने के लिए कहा, तो बीच सड़क में गाड़ी रोकर वो गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना के बाद आरबी मिश्रा थाना पहुंचे और शोएब ढेबर के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी अनवर के बेटे शोएब ढेबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शोएब ढेबर का नाता पहले भी विवादों से रहा है। 7 अगस्त 2025 को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था।
क्या है पूरा मामला?
- सूत्रों ने बताया कि यह घटना थाना तेलीबांधा क्षेत्र की है।
- वायरल वीडियो में शोएब ढेबर पर आरोप है कि वह बुजुर्ग के साथ मां-बहन की अश्लील गालियां देता दिखाई दे रहा है।
- वीडियो सामने आने के बाद आम नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।
- लोग सवाल उठा रहे थे कि क्या प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण आरोपी पर कार्यवाही में देरी होगी या फिर कमिश्नरी प्रणाली के तहत पुलिस निष्पक्ष और त्वरित कार्यवाही करेगी।
वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज :
वहीं वीडियो सामने आने के बाद तेलीबांधा थाना में शोएब ढेबर के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. स्कूल संचालक ने ये केस दर्ज करवाया है।शोएब ढेबर का नाता पहले भी विवादों से रहा है, 7 अगस्त 2025 को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। इस दौरान उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था, इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने शोएब पर कार्यवाही करते हुए उसकी किसी भी कैदी से मुलाकात पर रोक लगा दी थी, जेल अधीक्षक के आदेश में कहा गया कि इस घटना से न केवल सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है, बल्कि जेल के संचालन में भी बाधा उत्पन्न हुई। इसके अलावा भी कई मामलों में शोएब सुर्ख़ियों में रहा है, एक लड़के को भी उसने जान से मारने की धमकी दी थी, उस समय भी उस लड़के का विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है।



