बंद नाले से हाथ दिखा तो मच गया हड़ंकप, JCB से स्लैब तोड़कर निकाला बाहर, मचा हड़कम्प, सामने आया ये मामला….।

बिलासपुर : पुराने बस स्टैंड के निकट नाले में एक युवक फंस गया था, जिसका हाथ बाहर निकला हुआ देख लोगों में हड़कंप मच गया। नाले की स्लैब के नीचे फंसे युवक की मदद के लिए चीख-पुकार सुनकर आसपास भीड़ जमा हो गई। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और नगर निगम को सूचना दी। इस घटना को लेकर पहले एक बरगी लोगों को समझ में नहीं आया कि क्या माजरा फिर सामने जाकर देखने पर युवक नाले में फंसा हुआ मिला, वहीँ नाले में फंसे इस युवक को घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक के हाथ के नाले के स्लैब के नीचे से बाहर निकलने के दृश्य ने स्थानीय लोगों के बीच हड़कंप मचा दिया था। सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया।

वहीँ घटना में बचाव अभियान और युवक की पहचान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने तुरंत नगर निगम और पुलिस को सूचित किया था। सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत हरकत में आ गया। जेसीबी मशीन की सहायता से नाले की स्लैब को तोड़ा गया। काफी जद्दोजहद के बाद, टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। बाहर निकाले जाने पर युवक ने अपना नाम रामकुमार चौहान बताया और खुद को जोंधरा क्षेत्र का निवासी बताया, काफी मशक्कत के बाद जब युवक को बाहर निकाला गया तब जाकर प्रशासनिक अमले राहत की सांस ली।

वहीँ घटना को लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है। हालांकि, युवक को बचा लिया गया है, लेकिन उसके नाले में फंसने की परिस्थितियां अभी भी रहस्य बनी हुई हैं, इस मामले में युवक ने भी कुछ नहीं बताया है। पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान, रामकुमार के जवाब असंतोषजनक और स्पष्ट नहीं थे। वह बार-बार अपनी बातों को लेकर उलझता रहा, जिससे यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि वह किस वजह से और कैसे नाले में फंसा था। 

पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और युवक से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है ताकि इस मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके। हालाँकि युवक शारीरिक रूप से ठीक ठाक है।