बलरामपुर : जनपद पंचायत वाड्रफनगर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को पुलिस ने लाखों रुपये की शासकीय राशि हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आपको बता दें कि आरोपी काफी लंबे समय से फरार चल रहा था, लाखों की हेराफेरी को लेकर पुलिस उसे लगातार खोज रही थी। यह पूरा मामला वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
पुलिस ने इस मामले में बताया है कि आरोपी वर्ष 2013-14 में श्रवण मरकाम वाड्रफनगर जनपद पंचायत में CEO के पद पर पदस्थ था। इस दौरान उसने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर शासकीय राशि का गबन किया था, जिसके बाद गबन का यह मामला सामने आया था। जिसकी जांच में दोषी पाए जाने के बाद उसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
इसके अलावा इस मामले में पूर्व में भी चार अन्य आरोपियों को भी जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश अभी जारी है, जिन्हें पुलिस अब भी खोज रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस प्रकरण को लेकर वाड्रफनगर पुलिस की जांच आगे भी जारी है। शासकीय धन के दुरुपयोग से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।



