गुंडरदेही थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

बालोद। गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक आरोपी युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और शादी का झांसा देकर रेप किया. प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक नाबालिग युवती के परिजनों ने अपनी पुत्री की गुमशुदगी की शिकायत गुंडरदेही थाने में की. पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना जारी की, जिसके बाद पता तलाश की गई तो पता चला कि आरोपी मेघराज साहू ने नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध 366, 376(2) पास्को एक्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया एवं 24 घंटे में ही टीम तैयार कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा।