सुरेश वर्मा और वेद वर्मा दोनों पिता – पुत्र किराना दुकान की आड़ में बेचते थे शराब, 98 नग पौवा के साथ गिरफ्तार।

बलौदा बाजार : नशे के सामान राज्य में जगह-जगह बिक रहे है, वहीँ शराब का अवैध कारोबार भी चरम पर है, वहीँ सामने आया मामला भी चौंकाने वाला है, जहाँ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवासंद्र में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ग्रामीणों और सरपंच की लगातार शिकायत के बाद पलारी पुलिस ने छापेमार कार्यवाही करते हुए दुकान से करीब 19 हजार रुपये मूल्य की अंग्रेजी शराब, देसी मसाला शराब और बीयर जब्त की है।

पुलिस की टीम ने दी दबिश :

इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार, पलारी पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देवासंद्र निवासी सुरेश वर्मा एवं उसका पुत्र वेद वर्मा अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से शराब का भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राजेश सेन एवं पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जिसके बाद उक्त कार्यवाही की गई है।

19 हजार रुपये की शराब जब्त :

इस मामले की सूचना मिलने पर जब तल्शी ली तो, तलाशी के दौरान दुकान के भीतर प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 98 पाव अंग्रेजी शराब, 42 पाव देसी मसाला शराब तथा सिंबा ब्रांड की 5 बीयर बरामद की गई। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब 19 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस मामले में बताया जा रहा है कि, गांव में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। सरपंच और ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।