सक्ती : छत्तीसगढ़ के सक्ती में दिशा नामक युवती की लगभग 12 दिन पहले आग में गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई थी, जिसके बाद मामले में चौंकाने वाली बातें सामने आई है, वह घटना के दिन एक होटल में युवक योगेंद्र से मिलने गई हुई थी, जहां वह आग लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हुई। 2 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था, फिर मामले में आगे की कार्यवाही के लिए थाना तारबाहर से सक्ति में मर्ग डायरी का इंतजार किया जा रहा है। इस मामले में मृतिका की मां ने पुलिस को दिए गये अपने शिकायत पत्र में तीन युवकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक, सक्ती की वार्ड क्रमांक 11 की रहने वाली दिशा मरावी 24 जनवरी को सक्ती के शिवम होटल में योगेंद्र साहू नाम के युवक से मिलने गई हुई थी। इस दौरान आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गई। इस घटना के बाद एक युवक दिशा को सक्ती के ही बिहान हॉस्पिटल में छोड़कर वहां से भाग गया। दिशा की गंभीर अवस्था को देखकर उसे डाक्टरों ने बिलासपुर रेफर कर दिया। जिसके बाद 2 फरवरी को युवती ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दिशा की मां ने पुलिस से की शिकायत :
इस मामले में दिशा की मां मीना मरावी ने पुलिस से शिकायत में तीन लोगों का जिक्र किया है। एक युवक योगेंद्र साहू पर साजिश के तहत तारपीन तेल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही युवती पर दबाव बनाया गया कि वह झूठ बोले कि वह खुद से जली है, तभी वह अस्पताल लेकर जाएंगे और होटल नहीं बल्कि पलगड़ा पहाड़ में घटना हुई है। घटना के बाद डर के कारण दिशा ने भी वही किया। फिर इस मामले को बिलासपुर जिले के तारबहार थाना में शून्य में एफआईआर दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में उसी दिन पोस्टमार्टम कर दिया गया। वहीँ मृतिका की माँ ने बताया है कि अन्य युवक महेंद्र साहू को दिशा रखी बांधती थी, औसर घटना के बाद योगेन्द्र साहू पर तारपीन छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया है, वहीँ आशीष पटेल नाम के युवक द्वारा अस्पताल छोड़ने की बात कही है।
पुलिस की जांच?
इस मामले में एसडीओपी भुनेश्वरी पैकरा ने बताया कि 24 जनवरी को बिहान हॉस्पिटल से सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस मामले में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए युवती को बिलासपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया था, जिसके बाद 2 फरवरी को युवती की मौत हो गई थी, मृतिका की मां की ओर से सकती थाने में शिकायत दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है, उन्होंने बताया कि तारबाहर थाने से मर्ग डायरी आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। इस घटना से मृतिका की माँ गमगीन है।



