नाबालिग को भागने के आरोप में अनिल कुमार मंडावी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सामने आया ये मामला….।

भानुप्रतापपुर : नाबालिग बच्चों में सही गलत के समझने की कमी होती है, जिसका कई बार बदमाश फायदा उठा लेते है, खासकर ऐसे मामलों में युवतियां शिकार होती है, ऐसे ही नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी को पुलिस ने अंबिकापुर से गिरफ्तार कर 15 फरवरी को भानुप्रतापपुर न्यायालय में पेश किया है, जहाँ से न्यायिक रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार कोरर थाना क्षेत्र में 13 फरवरी को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सावधानी बरतते हुये तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी और अपहृता की तलाश शुरू की।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने नाबालिग को धमतरी में रखा हुआ है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया और इसके बाद आरोपी के अंबिकापुर में छिपे होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची और आरोपी अनिल कुमार मंडावी (29 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। मामले की पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।