कवर्धा : सट्टे का कारोबार राज्यभर में फैला हुआ है, जिस पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है, वहीँ कवर्धा जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो महिला सटोरियों को गिरफ्तार किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था, जिन्हें सट्टा नेटवर्क पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसको लेकर राज्यभर में लगातार कार्यवाही चल रही है।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक स्तर पर आरोपियों तक पहुंचने में कठिनाई आ रही थी, लेकिन सतत् निगरानी और मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते फलता मिली। पहली कार्यवाही वार्ड क्रमांक 01 शिवाजी कॉलोनी कवर्धा में की गई, जहां नंदनी उर्फ नीलू (42) पति विक्रम गुप्ता को अपने घर के सामने अवैध रूप से अंकों पर सट्टा खिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। वहीँ आरोपी के कब्जे से सट्टा-पट्टी, नगद राशि और पेन जब्त किया गया है। उपरोक्त आधार पर उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही दूसरी कार्यवाही वार्ड क्रमांक 05 लोहारा नाका दीवारपारा क्षेत्र में की गई है। यहां पूजा (28) पत्नी संदीप बांधेकर को भी सट्टा की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया है। वहीँ दोनों मामलों में विधिसम्मत अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। वहीँ मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण खुलासा हुआ है कि दोनों महिला आरोपी व्हाट्सएप गु्रप बनाकर विभिन्न समूहों के माध्यम से सट्टा संचालन कर रही थीं। वे अलग-अलग खाईवालों से संपर्क कर अंकों पर दांव लगवाती थीं और ऑनलाईन माध्यम से सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित कर रही थीं। इसके साथ जी पुलिस को पूछताछ में अन्य संलिप्त व्यक्तियों के नाम भी मिले हैं, जिनकी पतासाजी जारी है। शीघ्र ही नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्यवाही भी की जायेगी। पुलिस सटोरियों पर लगातार कार्यवाही कर रही है।
अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं होगी :
पुलिस ने स्पष्ट कहा है कि जिले में किसी प्रकार का सट्टा-जुआ, ऑनलाईन सट्टेबाजी या किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे ऐसे अवैध कार्यों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार के अवैध धंधे में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके साथ ही सट्टा कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए साईबर मॉनिटरिंग और मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है, ताकि ऐसे नेटवर्क को जड़ से समाप्त किया जा सके।



