नई दिल्ली : तकनीकें बहुत साड़ी है, लेकिन इनके बारे में कई बार हमें जानकारी नहीं होती, ऐसे ही डिजिटल भुगतान ने देश में लेनदेन की तस्वीर बदलकर रख दी है, तो वहीँ यह काफी सुविधाजनक भी है। शॉपिंग, मोबाइल रिचार्ज, बिल भुगतान या किसी को पैसे भेजना हो, सब कुछ अब कुछ सेकंड में संभव है। UPI आधारित ऐप्स जैसे Google Pay, Paytm और BHIM ने बैंक और एटीएम की निर्भरता काफी कम कर दी है। लेकिन समस्या तब आती है जब इंटरनेट काम नहीं करता और तुरंत भुगतान करना जरूरी होता है, ऐसे में काफी दिक्कत खड़ी हो जाती है।
ऐसी स्थिति में भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि National Payments Corporation of India ने बिना इंटरनेट ऑफलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू की है। यह सेवा 2022 से उपलब्ध है और कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों में बेहद उपयोगी साबित हो रही है, जिसका आप भी लाभ उठा सकते है।
क्या है *99# ऑफलाइन पेमेंट सुविधा :
एनपीसीआई की यह सेवा यूएसएसडी USSD सेवा के कोड *99# के जरिए काम करती है। इसमें इंटरनेट की जरूरत नहीं होती। साधारण नेटवर्क पर भी आप सीधे अपने बैंक खाते से पैसे भेज सकते हैं। जैसे आप पहले अपने मोबाईल का बैलेंस चेक करते थे, बिलकुल वैसे ही।
ऐसे करें बिना इंटरनेट पेमेंट :
सबसे पहले अपने मोबाईल से *99# डायल करें। स्क्रीन पर ‘Welcome to *99#’ संदेश आयेगा, जहां ओके पर क्लिक करें। इसके बाद ‘Send Money’ विकल्प चुनें। फिर मोबाईल नंबर का विकल्प चुनकर उस व्यक्ति का नंबर दर्ज करें, जिसे पैसे भेजने हैं। स्क्रीन पर नाम दिखने के बाद राशि दर्ज करें और अपना यूपीआई पिन डालें। कुछ ही सेकंड में ट्रांजैक्शन पूरा हो जायेगा। इस तरह से आप भुगतान कर सकेंगे। इसके लिये जरुरी है कि ऑफलाइन पेमेंट के लिए आपका मोबाईल नंबर बैंक खाते से लिंक होना चाहिए। साथ ही आधार और बैंक डिटेल अपडेट होना जरूरी है। यह सुविधा फीचर फोन पर भी काम करती है, जिससे डिजिटल भुगतान और अधिक सुलभ हो गया है।



