जनजातीय समुदाय की 13 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, बैठक कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश।

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जो इंसानियत को भी शर्मसार कर दे, यहां बागबहार थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या की नीयत से अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया, जिसके बाद लड़की को उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यह घटना 16 फरवरी की रात की बताई गई है। मामले के अनुसार नाबालिग गांव में आयोजित एक नाटक देखकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया।

आरोपियों ने लड़की को सुरक्षित घर पहुंचाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठा लिया। हालांकि, घर ले जाने के बजाय आरोपी उसे जबरन सुनसान जंगल की ओर ले गए, जहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दरिंदगी की। उस समय नाबालिग के साथ उसकी बहन भी साथ थी, इस घटना के दौरान पीड़िता की बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद गांव में बैठक कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। हालांकि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस तक पहुंच गया।

साक्ष्य मिटाने के लिए गला घोंटने का प्रयास :

दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने अपनी पहचान छुपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पीड़िता का गला घोंट दिया, इस घटना के दौरान पीड़िता की बहन किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर गांव पहुंची और परिजनों को सूचना दी। सूत्रों के मुताबिक, घटना के बाद गांव में बैठक कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया गया। हालांकि मामला गंभीर होने के कारण पुलिस तक पहुंचा। जब लड़की बेहोश हो गई, तो आरोपी उसे मरा हुआ समझकर बिजली सब स्टेशन रोड के पास झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए।

परिजनों की ओर से खोजबीन के दौरान, 17 फरवरी की रात राहगीरों ने बालिका को लहूलुहान और बेहोश स्थिति में देखा। तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल और फिर गंभीर हालत के कारण अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहाँ उसका इलाज किया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस :

इस मामले में 18 फरवरी को पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है। पुलिस संदिग्धों की शिनाख्त कर रही है और दावा किया है कि आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे। इसके साथ ही घरवालों ने पुलिस से मांग की है कि आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, तो वहीं गांव में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। इस घिनौने काण्ड के बाद परिजनों की आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह ईश्वर से बस यही दुआ कर रहे हैं कि बेटी जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाये। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।