ऑनलाईन सट्टा खिलाते संतोष कुमार गोंड और सोहेल गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, इतनी रकम हुई जब्त….।

दुर्ग/भिलाई : क्रिकेट और सट्टेबाजी एक ही सिक्के के दो पहलू लगते है, जैसे ही क्रिकेट शुरू होती है, सट्टेबाज शुरू हो जाते है, वहीँ अब टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिलाते दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों के पास से 50 लाख की सट्टा– पट्टी जब्त की गई है, जिसमें लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। इस मामले में पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि अशरफ नगर, तकियापारा दुर्ग स्थित एक मकान में भारत– साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच मे ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है।

इसकी सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस एवं एसीसीयू की टीम द्वारा संयुक्त रूप से उक्त मकान में छापा मारा गया। जिसमें दो आरोपी गिरफ्तार हुये, मकान के अंदर एलईडी टीवी पर लाइव क्रिकेट मैच चल रहा था तथा मोबाईल फोन के माध्यम से हार-जीत पर रुपये दांव लगाकर ऑनलाईन सट्टा खिलाया जा रहा था, जिसमें सटोरिये दांव ले रहे थे। पुलिस कार्यवाही के दौरान एक व्यक्ति मौके से फरार भी हो गया। वहीँ बाकी दो आरोपियों को पकड़ कर उनसे पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच में हार–जीत पर रुपये का दांव लगाकर मोबाईल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से हम सट्टा खिलवाते हैं।

वहीँ इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली थाने में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपियों से लैपटॉप, एलईडी टीवी, चार मोबाइल, रजिस्टर में अंकों का लेखा– जोखा एवं एक डॉट पेन डीवीआर सहित कुल दो लाख 70 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें सोहेल अहमद खान उर्फ मामू उम्र 35 वर्ष निवासी अशरफ नगर तकियापारा दुर्ग एवं संतोष कुमार गोंड,उम्र 38 वर्ष , निवासी रुआबांधा कुदरापारा वार्ड नंबर चार भिलाई नगर दुर्ग है, तो वहीँ फरार आरोपी शाहिल उर्फ सोनू उम्र 31 वर्ष, निवासी अशरफ नगर तकियापारा दुर्ग है, जिसकी खोजबीन की जा रही है।