भांजे के साथ फरार हो गई 3 बच्चों की मां, पति अब कर रहा ये काम….।

अलीगढ़ (उ.प्र.) : वैसे तो महिलाओं में शर्म और संकोच की भावना काफी ज्यादा मानी जाती है, वहीँ युवकों में इन चीजों की कमी होती है, लेकिन जहाँ युवकों को अपने बड़ी महिलायें पसंद आने लगी है तो वही, महिलायें भी पीछे नहीं है, आये दिन सामने आने वाले अतिरिक्त वैवाहिक प्रसंगों ने सामाजिक सीमा पर के सवाल खड़ा कर दिया है। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से प्रेम प्रसंग का एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला जो कि 3 बच्चों की मां थी, वह अपने भांजे के साथ गायब हो गई है। इस मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, अगले कुछ ही दिनों में महिला के बेटे के शादी भी होने वाली थी जिसकी तैयारियां जारी थी। हालांकि, इससे पहले महिला अपने भांजे के साथ फरार हो गई। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। 

क्या है पूरा मामला?

वहीँ बीते साल आपको याद होगा सास और होने वाले दामाद के बीच प्रेम प्रसंग का मामला सुर्ख़ियों में था, अब इसके बाद अलीगढ़ में मामी और भांजे के प्रेम प्रसंग का मामला चर्चाओं में है। ताजा मामला अलीगढ़ के पाली मुकीमपुर क्षेत्र का है जहां तीन बच्चों की मां अपने भांजे के साथ ही फरार हो गई है। इस मामले में पीड़ित पति ने पुलिस के पास जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, अभी तक महिला का कुछ भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल पति अब अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहा है। एक तरफ उसके बेटे की शादी का माहौल है, तो वहीँ मुसीबत में डालने वाला वाला यह काण्ड सामने आ गया है।

कैसे फरार हुई महिला?

दरअसल, पाली मुकीमपुर क्षेत्र के गांव बीसनपुर के रहने वाले फतेह सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 25 जनवरी 2026 को उसकी पत्नी कुसमा अपने मायके गई थी। वहां से वह वापस आ रही थी तो उसका भांजा विक्रम (पुत्र- भूरी सिंह) रास्ते में मिल गया और पत्नी कुसमा को अपने साथ ले गया है। महिला के पास उस समय सोने के जेवर जिसमें अंगूठी, चेन मंगलसूत्र व ₹100000 थे, जो कि वह अपने मायके से लेकर आ रही थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया है कि 6 मार्च को उसके बेटे की शादी होनी है जिसके लिए तमाम तैयारियां चल रही थी। लेकिन उससे पहले ही उसका भांजा उसकी पत्नी को बहला फुसला कर ले गया है। 

पति को दी गई धमकी :

जब फतेह सिंह विक्रम के घर पहुंचा तो वहां उसके घर वालों ने उसको धमकाया और कहा कि वह वापस नहीं आयेगी। इसके बाद फतेह सिंह ने पाली मुकीमपुर थाने में विक्रम और उसके घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है। वहीँ यह मामला अब लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।