मुंबई (महाराष्ट्र) : iPhone प्रयोगकर्ताओं को 11 साल बाद अब भारत में खास फीचर मिल सकता है। Apple ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सामने आई खबरों के मुताबिक, एप्पल पिछले कुछ समय से अपनी इस सर्विस को लेकर तैयारी कर रहा है। नई रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने इसके लिए कई कार्ड नेटवर्क धारकों के साथ बातचीत कर रहा है। इससे पहले भी पिछले साल Apple Pay सर्विस को लेकर जानकारी सामने आई थी। एप्पल की यह सर्विस Google Pay और Samsung Pay की तरह ही काम करेगी। इस तरह इसके प्रयोगकर्ताओं को इसका लाभ मिलेगा।
11 साल पहले शुरू हुई सर्विस :
Apple Pay सर्विस को कंपनी ने सितंबर 2014 में लॉन्च किया गया था। वहीँ पिछले 11 साल से एप्पल की यह सर्विस अमेरिका समेत 89 देशों में उपलब्ध है। कंपनी अब इसे भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, क्यूपरटिनो बेस्ड कंपनी ने भारत के लीडिंग बैंक ICICI Bank, HDFC Bank और Axis Bank से इस सर्विस के लिए बातचीत शुरू कर दी है। एप्पल का यह कॉन्टैक्टलेस पेमेंट सॉल्यूशन भारतीय प्रयोगकर्ताओं को डिजिटल पेमेंट का नया एक्सपीरियंस दे सकता है। इंडस्ट्री सोर्स की मानें तो एप्पल पे सर्विस को कंपनी इस साल के आखिर तक भारत में लॉन्च कर सकती है, जिसके बाद iphone प्रयोगकर्ताओं को इसका फायदा मिलेगा।
89 देशों में है सर्विस :
एप्पल पे सर्विस फिलहाल 89 ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध है। भारत में तेजी से बढ़ते आईफोन प्रयोगकर्ताओं की वजह से कंपनी अपनी इस नई सर्विस को यहां भी शुरू करने की तैयारी कर रही है। Apple Pay सर्विस में प्रयोगकर्ताओं के डिवाइस में मौजूद नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) का इस्तेमाल किया जायेगा। NFC की मदद से यूजर्स POS डिवाइस में अपने आईफोन को दिखाकर पेमेंट कर सकेंगे। एप्पल पे सर्विस दुनिया के 89 देशों में फिलहाल उपलब्ध है, जहां 11,000 बैंक और लोकर पेमेंट नेटवर्क ग्लोबली जुड़े हैं। भारत में एप्पल की यह सर्विस शुरू होने से नेटवर्क और बड़ा हो जायेगा।
Apple Pay सर्विस को शुरुआत में कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट के लिए लॉन्च किया जायेगा। बाद में NPCI से अप्रूवल मिलने के बाद इसमें UPI बेस्ड सर्विस मिल सकती है। यह Google Pay की तरह ही Apple Pay में भी कार्ड बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट और UPI सर्विस मिल सकती है। इसके लिए कंपनी को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैक्ड NPCI से अप्रूवल लेना होगा। इसके लिए भी कंपनी ने तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही यह फीचर एप्पल प्रयोगकर्ताओं को मिल सकेगा।



