महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर और स्पा में देर रात पहुंचे दो बदमाश, मसाज नहीं करने पर बदमाशों ने की फायरिंग, मामला कटोरा तालाब का।

रायपुर : राजधानी रायपुर के वीआईपी क्षेत्र में फायरिंग की घटना होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मामले में मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कटोरा तालाब क्षेत्र में एक ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर में देर रात मसाज करवाने आये बदमाशों मना करने पर उन्होंने हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। इस घटना की सूचना पुलिस को अगले दिन दोपहर में मिली, जिसके बाद त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे कटोरा तालाब क्षेत्र में एक महिला द्वारा संचालित ब्यूटी पार्लर और स्पा में दो अज्ञात युवक पहुंचे थे। उन दोनों युवाओं दुकान बंद होने के बाद भी स्पा सेवा देने की जिद करने लगे। जिसको लेकर संचालिका ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी थी और स्टाफ घर जा चुके है। तब आरोपी शराब के नशे में बहस करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखे हुये लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।

इस घटना के बाद से दोनों आरोपी मौके से फरार हो गये। इस घटना से सहमी हुई संचालिका ने घटना की सूचना अगले दिन दोपहर में सिविल लाइन थाने में दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और करीब 2 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और एक एयर गन भी बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार पाण्डेय (46 वर्ष) निवासी शेखपुर प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), जो कि नीजी पीएसओ है और अंगद सिंह (33 वर्ष) निवासी आदर्श नगर मोवा रायपुर जो ड्राईवर है, के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर आगे की कार्यवाही जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि राजधानी में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी, किआ बार हवाई फायर करके राजधानी में दहशत फ़ैलाने के मामले सामने आ चुके है।