बिलासपुर : लगातार पुलिस की कार्यवाही और बजरंग दल के विरोध के बावजूद धर्मान्तरण का घिनौना कृत्य रुकने का नाम नहीं ले रहा है, ऐसे ही अब झाड़-फूंक की आड़ में चल रहे धर्मांतरण के खेल का हिंदू संगठन ने भंडाफोड़ किया है। यहाँ बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिलाओं व युवक-युवतियों को एकत्रित कर प्रार्थना करवा रहे थे। इसके साथ ही हिंदू धर्म को छोड़ने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गये और जमकर हंगामा मचाया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभा को बंद कराया। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र का है।
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया है कि सरकंडा क्षेत्र के पुराना सरकंडा माताचौरा के पास शुक्रवार दोपहर एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। वहीँ पास्टर द्वारा हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भड़काया जा रहा था। प्रार्थना सभा में करीब 30 से 35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुये थे। सभा के दौरान बीमारी ठीक करने और स्वास्थ्य लाभ दिलाने जैसे प्रलोभन देकर लोगों को धर्मान्तरण के लिये प्रेरित किया जा रहा था। इस तरह की गतिविधियों से लोगों की धार्मिक भावनाये आहत हुई है, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। यह कृत्य न्यायधानी की गली – गली में चल रहा है, जिस पर कोई पाबंदी नहीं है।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द्र बना रहे। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने बताया कि बिलासपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रहे धर्मांतरण पर निगाह रखने के लिए एसएसपी रजनेश सिह ने निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है। ऐसे मामले लगातार सामने आने पर बजरंग दल ने कड़े विरोध की चेतावनी दी है।



